{"_id":"57eab4a64f1c1bcd2657412f","slug":"news-connection-in-ten-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 रुपये में लीजिए बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 रुपये में लीजिए बिजली कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Tue, 27 Sep 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
electricity price increases
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
िबजली के नए कनेक्शन के लिए भागदौड़ कर रहे ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर। बिजली विभाग ने उनको एक किलोवाट का कनेक्शन सस्ते दर पर देने की स्कीम चलाई है। इस योजना के अंतर्गत बीपीएल कार्डधारकों को दस और एपीएल के उपभोक्ताओं को एक सौ तीस रुपये जमा करने पर नया कनेक्शन दिया जाएगा। इसके साथ ही कनेक्शन के लिए निर्धारित की गई फीस की बकाया धनराशि का भुगतान साल भर के भीतर आसान किस्तों में करने की सहूलियत भी विभाग ने प्रदान की है। बिजली विभाग द्वारा चलाई गई इस योजना से जिले के करीब चालीस हजार उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।
ग्रामीणांचल के एपीएल श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं को नये संयोजन(कनेक्शन) के लिए 1330 और बीपीएल वालों के लिये 810 रुपये देना पड़ता है। इसके बाद भी लोग कनेक्शन लेने से कतरा रहे हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं। गांव-गांव और घर-घर में बिजली पहुंचाने के संकल्प के साथ बिजली विभाग ने कम दाम परसंयोजन देने की योजना बनाई है।
नये संयोजन से जुुड़ने वाले एपीएल वालों को शुरू में 1330 के स्थान पर 130 और बीपीएल वालों को 810 के बदले महज 10 रुपये जमा करने होंगे। बकाया धनराशि क्रमश: 1200 और 800 का भुगतान किस्तों में करना होगा।
विज्ञापन
एपीएल वालों के यहां मीटर लगाया जाएगा। इसका पैसा भी संयोजन की प्रक्रिया में जुड़ा रहेगा। उपभोक्ता को अलग से मीटर का पैसा नहीं देना पड़ेगा। जबकि बीपीएल वालों को इससे मुक्त रखा गया है। केवल एक मुश्त बिल 220 रुपये का ही भुगतान करेंगे। जो अभी तक करते आ रहे हैं।
ऐसे कर सकेंगे अदायगी
महीने में बिजली का जो बिल आएगा उसके साथ ही कनेक्शन की एक किस्त जुड़ी रहेगी। मसलन, अगर एपीएल कनेक्शनधारक हैं तो महीने भर के बिजली के बिल के साथ सौ रुपये किश्त के जोड़कर भेजे जाएंगे। बीपीएल वालों को भी यही सहूलियत मिलेगी। उनको हर महीने 75 रुपये बिल के साथ जमा करना होगा।