{"_id":"6908e8d10b2457e86b09ec2f","slug":"newborn-dies-allegations-of-negligence-during-delivery-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1021-151106-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: नवजात की मौत, प्रसव में लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: नवजात की मौत, प्रसव में लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
सीएचसी में भर्ती प्रसूता के प्रसव के बाद नवजात की तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां उसकी मौत हो गई है। साथ आए परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
सुल्तानपुर के गढ़वा खालिसपुर निवासी शुभराजी की बहू नेहा अपने मायके आसपुर देवसरा इलाके के डाही आई थी। प्रसव पीड़ा पर परिजनों ने गांव की आशा इंदु देवी के साथ सीएचसी लाए। सीएचसी में नेहा ने नवजात बेटे को जन्म दिया। जन्म के पश्चात नवजात की हालत गंभीर होने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाने की बात कही।
परिजन नवजात शिशु को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सक ने जांच के उपरांत नवजात को मृत घोषित कर दिया। नवजात की मौत की खबर पर प्रसूता के साथ ही परिजनों में मातम छा गया। सूचना पर पहुंचे ससुराल पक्ष के लोगों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरपी भारतीय ने कहा कि वह स्वयं मौके पर मौजूद थे। पूरे प्रयास के बाद भी हालत में सुधार न होने पर उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इलाज में लापरवाही का आरोप निराधार है।