{"_id":"57fbd2cb4f1c1b3e7128ed91","slug":"navratri-concluded","type":"story","status":"publish","title_hn":"आहुति डालकर लिया देवी मां का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आहुति डालकर लिया देवी मां का आशीर्वाद
प्रतापगढ़
Updated Mon, 10 Oct 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र के अंतिम दिन मां दुर्गा के नौवें रूप सिद्धिदात्री को केला अर्पित कर भक्तों ने पूजा की। हवन-पूजन के बाद मां दुर्गा की विदाई हुई। इसी के साथ ही नवरात्र संपन्न हो गया। मां बेल्हादेवी मंदिर, ज्वाला देवी, चंडिका देवी और चौहरजनदेवी आदि मंदिरों में तमाम श्रद्धालुओं ने माथा टेका। मां से सुखी रहने का आशीर्वाद मांगा। बेल्हादेवी मंदिर के पीछे हवन कुंड में आहूतियां डालकर मां का आशीर्वाद लिया। घरों और पूजा पंडालों में भी हवन किया गया। कन्याओं को भोजन कराया गया।
शारदीय नवरात्र की शुरुआत एक अक्तूबर से हुई थी। इस बार नवरात्र दस दिनों का था। सोमवार को नवरात्र के अंतिम दिन नवमी पर मां दुर्गा के नौवें रूप की पूजा हुई। मान्यता है कि ये सभी प्रकार की सिद्धियों को देने वाली हैं। नवरात्र के अंतिम दिन मां बेल्हादेवी मंदिर में आस्था का सैलाब दिखाई दिया। बेल्हादेवी मोड़ पर जगह-जगह जाम लग गया था।शहर में कई जगहाें पर भंडारे का आयोजन किया गया।
रानीगंज प्रतिनिधि के मुताबिक नवमी पर सिद्धपीठ मां बाराही देवी धाम में भक्तों की भीड़ उमड़ी। रामजानकी मंदिर बरहदा के संस्थापक अध्यक्ष पंकज मिश्र ने मां दुर्गा की पूजा की और कन्याओं को भोजन कराया। यहां अष्टमी की रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। पूरेगोसाई, भागीपुर, रामापुर, लच्छीपुर, जामताली, दुर्गागंज, राजापुर आदि में सजे दुर्गा पंडालों में भी नवमी पर मां दुर्गा का पूजन हुआ।