फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   nagarpalika board meeting organised in agitation

हंगामे के बीच नगर पालिका बोर्ड की बैठक में तय हुई टैक्स वसूलने की रूपरेखा

Sun, 29 Dec 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
nagarpalika board meeting organised  in agitation
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में हंगामा करते सभासद। - फोटो : PRATAPGARH
हंगामे के बीच नगर पालिका बोर्ड की बैठक में तय हुई टैक्स वसूलने की रूपरेखा
विज्ञापन

संजय मार्केट के ऊपर मकान बनाने व शौचालय की जमीन पर कब्जे का भी उठा मामला
प्रतापगढ़। नगर पालिका बोर्ड की बैठक शनिवार को हंगामे के बीच संपन्न हुई। बैठक में टैक्स वसूलने के लिए बनाई गई उपविधि व पटरी दुकानदारों के लिए स्थायी व्यवस्था करने का प्रस्ताव स्वीकार किया गया। सदस्यों के शोरशराबे के बीच बलीपुर में प्रस्ताव के विपरीत बनी सड़क व संजय मार्केट में दुकानों के ऊपर मकान बनाने व शौचालय की जमीन पर कब्जा करने का मामला भी उठा। बैठक में शामिल सदर विधायक राजकुमार पाल ने सदस्यों को समझाबुझाकर अपनी बात रखने का सुझाव दिया।
नगर पालिका बोर्ड की बैठक शनिवार को अध्यक्ष प्रेमलता सिंह की अध्यक्षता व ईओ मुदित सिंह के संचालन में प्रारंभ हुई। बैठक के बीच सदर विधायक राजकुमार पाल भी पहुंच गए। जिनका सदन के सदस्यों ने स्वागत किया। बैठक की शुरुआत में ही हर माह बोर्ड की बैठक कराए जाने को लेकर सदस्यों ने अध्यक्ष व ईओ से जवाब मांगा। अध्यक्ष प्रेमलता सिंह ने कहा कि लोकसभा व विधानसभा चलने के दौरान बैठक नहीं हो सकती। आय-व्यय को लेकर मुद्दा गरमाया रहा। सभासद करनपुर विनय सिंह भोला व सदर बाजार के सभासद अनिल सिंह ने मुद्दा उठाया कि संजय मार्केट की दुकानों के ऊपर मकान बना लिए गए हैं। शौचालय की जमीन पर अवैध कब्जा हो गया है। ईओ मुदित सिंह ने बताया कि अवैैध तरीके से निर्माण करने वालों को नोटिस के बाद आरसी जारी की गई है। दुकानों के आवंटन के दौरान जो इकरारनामा की शर्तों का उल्लंघन कर निर्माण किए हैं, उन लोगों के खिलाफ सदन कार्रवाई के लिए अपना राय रखे। ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई हो सके। शहर में 49 मोबाइल टावर मकानों व भूमि पर स्थापित किए गए हैं। जिनसे वसूली की जाएगी। पटरी दुकानदारों को स्थापित करने के लिए पथ विक्रेता का निमय बनाया जाना है। ठेले वालों को न हटाने पर सदस्यों ने नाराजगी जताई। इस बीच अधिक समय तक सभासद विनय सिंह द्वारा सवाल उठाने से नाराज सदस्य इमरान, ज्ञानेश मिश्रा , श्रीनाथ यादव, धर्मशील शुक्ला, आशुतोष सिंह समेत अन्य सभासद नाराजगी जताने लगे। सभासद आपस में तकरार करने लगे। हंगामे को शांत कराते हुए सदर विधायक राजकुमार पाल ने कहा कि सभी सदस्य अपने वार्ड की समस्या सदन के सामने रखे। जिसके लिए अध्यक्षा समय निर्धारित कर सकती हैं। बलीपुर के सभासद उदयशंकर मिश्रा ने कहा कि पालिका को उन्होंने जो प्रस्ताव दिया था। उसके विपरीत सड़क बना दी गई है। जहां पालिका की सीमा नहीं है। वहां तक सड़क बनी, जबकि जहां से उन्होंने प्रस्ताव दिया था। वहां से सड़क छोड़ दी गई। जलनिकासी की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। वार्डों व मुख्य मार्गों पर क्षतिग्रस्त नाला व नालियां बनाए जाने का प्रस्ताव भी स्वीकृत हुआ। कार्यालय परिसर में स्थित जर्जर भवन को ध्वस्त कराकर नया निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव सदन में पास हुआ। इस मौके पर सभासद अभय कुमार, कुमकुम, छाया श्रीवास्तव, मुहिब्बुल आफरीन, वंदना शर्मा, आशीष जायसवाल, सुशील कुमार, कर अधीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह, आरआई लाल बहादुर, जेई जेबा आगा, जेई एसएन सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की बैठक में सभासद अनिल कुमार सिंह ने मुद्दा उठाया कि विक्रम तिराहा व भैरोपुर के करीब नाला व पुलिया का निर्माण कराया गया है। जिसके बाद भी जलनिकासी की समस्या बनी हुई है। जलनिकासी न होने के कारण लोगों के घरों में गंदा पानी घुसता है। टक्करगंज की सभासद छाया श्रीवास्तव ने मुद्दा उठाया कि जनता की समस्या को देखते हुए जलनिकासी के लिए उन्होंने अपने पास से 45 हजार रुपये खर्च कर दिए गए। जबकि उसका नगर पालिका ने इस्टीमेट भी बनाया था। आज तक उस निर्माण की धनराशि का भुगतान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड की बैठक के दौरान सभासद मुहिब्बुल आरफीन ईओ मुदित सिंह के ऊपर गंभीर आरोप सदन में लगाने लगे। सदस्य के आरोप पर ईओ मुदित सिंह ने कहा कि आरोप तो कोई भी किसी पर लगा सकता है। दूसरे सदस्यों ने कहा कि आरोप सदन में नहीं लगाया जाना चाहिए। यहां नगर के विकास की ही बात होनी चाहिए।

शहर के दहिलामऊ वार्ड में गुड़िया देवी मार्ग पर जलभराव की समस्या को सदन के सामने सदर विधायक राजकुमार पाल ने रखा। कहा कि यह समस्या पूरे जनपद में महत्वपूर्ण है। उसे कुछ लोगों ने बनने व न बनने के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है। वह अपनी निधि भी सड़क निर्माण के लिए दे सकते हैं। बताया गया कि उसका टेंडर हो गया है। जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।

नगर पालिका बोर्ड की बैठक में बोलती अध्यक्ष प्रेमलता सिंह।

नगर पालिका बोर्ड की बैठक में बोलती अध्यक्ष प्रेमलता सिंह।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed