{"_id":"58fba8054f1c1bb3748b49f6","slug":"murder-in-patti","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम सीरियल देख किया कैशियर की पत्नी का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राइम सीरियल देख किया कैशियर की पत्नी का कत्ल
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 23 Apr 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
पट्टी कस्बे में बैंक कर्मी की पत्नी की हत्या के आरोप में धरा गया युवक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पट्टी सहकारी बैंक के कैशियर की पत्नी की हत्या और लूट के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक कैशियर के किराए के मकान के सामने रहने वाले सराफ ने घर में घुसकर उसकी पत्नी का कत्ल कर दिया। ब्लेड से पहले उसका गला रेता फिर पैर की नसें काट डालीं। इसके बाद उसके शरीर से जेवरात उतारे। घर रखे गहने और नौ हजार नगदी लेकर वह भाग निकला। वारदात को अंजाम देने के लिए उसने पचास बार ‘इंसान’ व ‘दृश्यम’ फिल्म के साथ टेलीवीजन सीरियल ‘सावधान इंडिया’ और ‘क्राइम पेट्रोल’ देखकर प्लान तैयार किया। लूटे जेवरात और रुपये बरामद कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय ने बताया कि पट्टी में 18 अप्रैल को दिनदहाड़े बैंक कैशियर की पत्नी पूनम की किराये के मकान में गला व पैर धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मोबाइल की काल डिटेल व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन के बाद पड़ोस में रहने वाले सराफ चंदन सोनी पुत्र स्व. राजकुमार सोनी को दबोच लिया। उसके हाथ की अंगुली ब्लेड से कटी थी। यह देख पुलिस का शक गहरा गया। पूछताछ के दौरान वह टूट गया और अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। एसपी के मुताबिक चंदन का धंधा मंदा चल रहा था और वह कुछ लोगों का कर्जदार हो गया था। बैंक कैशियर के घर उसका आना-जाना था। उनकी माली हालत ठीक थी। बैंक कैशियर की पत्नी पूनम अधिक जेवरात पहना करती थी। इसी के चलते चंदन के मन में लूटने व हत्या की साजिश पनपी। उसने घटना को अंजाम देने से पहले टीवी सीरियल और फिल्में देखीं। 18 अप्रैल को बैंक कैशियर के ड्यूटी पर जाने के बाद वह छत के रास्ते उनके घर में घुस गया। वहां उनकी पत्नी की गला दबाने के बाद ब्लेड से रेत दिया। जल्दी रक्तस्राव हो जाए। पैर की नसें भी काट डालीं। इसके बाद उसके गले से मंगलसूत्र, झाला, अंगूठी और आलमारी में रखे 9 हजार लेकर भाग निकला। पुलिस ने उसके पास से मंगलसूत्र, अंगूठी, कान की झुमकी और 15 सौ रुपये बरामद कर लिए। उसे जेल भेज दिया गया है। पट्टी कस्बे में बैंक कैशियर के घर से लूटपाट करने के बाद पूनम की हत्या करने के बाद आरोपी चंदन वहां से भाग निकला। वह अपने को पाक साफ दिखाने के लिए बाइक से शहर चला आया। यहां लूटे गए जेवरात एक सर्राफ की दुकान पर रख दिए। जिसे गुरुवार की रात पुलिस ने आरोपी चंदन की निशानदेही पर बरामद कर लिया।