{"_id":"5cae4199bdec2214757c6081","slug":"mother-seeks-mother-s-happiness-blessings-of-prosperity","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां स्कंद माता से मांगा सुख-समृद्धि का आशीष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां स्कंद माता से मांगा सुख-समृद्धि का आशीष
Thu, 11 Apr 2019 01:57 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 11 Apr 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
नवरात्र पंचमी पर मां बेल्हा देवी के दर्शन को लगी भक्तों की कतार।
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र के पांचवें दिन बुधवार को पौराणिक देवीधामों में भक्तों ने शक्तिदायिनी मां स्कंद माता की विधिविधान से पूजा-अर्चना की। नारियल, चुनरी, फल व धूप, दीप, नैवेद्य आदि अर्पित कर भक्तों ने मंा से मन्नतें मांगीं। सुबह से शुरू हुए दर्शन-पूजन का क्रम देर शाम तक चलता रहा।
मां नवदुर्गा का पांचवां स्वरूप मां स्कंद माता का है। मां के इस स्वरूप के दर्शन से भक्तों में ज्ञान और विचार शक्ति का संचार होता है। वासंतिक नवरात्र के पंाचवें दिन मां इस स्वरूप के दर्शन- पूजन को लेकर पौराणिक देवीधामों में भक्तों की भारी भीड़ रही। रानीगंज तहसील क्षेत्र के चौहर्जन गांव में सई नदी के किनारे स्थित पौराणिक बाराही देवी धाम में दर्शन-पूजन के लिए लंबी कतार लगी रही।
महिलाओं और पुरुषों के साथ बच्चे भी कतार में दिखे। दर्शन-पूजन कर सभी ने मां का आशीर्वाद लिया। भंडारा भी चलता रहा। मंदिर में महिलाएं देवी गीत गाती रहीं। इसी तरह संडवाचंद्रिका स्थित पौराणिक चंद्रिकन देवी धाम में भी भक्तों की कतार लगी रही।
विज्ञापन
मंदिर परिसर मातारानी के जयकारों से गूंजता रहा। भक्त मां के आगे मत्था टेकते रहे। मंदिर परिसर में आस्था और भक्ति का विहंगम नजारा दिखा। इसी तरह मां बेल्हादेवी धाम, मां चामुंडा, अष्टभुजा, संकटहरणी देवी धाम में भी भक्तों की भीड़ रही।
घरों देवीपाठ- देवीधामों में जगराता
वासंतिक नवरात्र में पूरा वातावरण देवीमय बना हुआ है। घरों में देवीपाठ हो रहे है, तो वहीं देवीधामों में जगराते आयोजित किए जा रहे हैं। रानीगंज तहसील क्षेत्र के मां बाराही देवी धाम में रात मेें स्थानीय लोग एकजुट होकर मां की महिमा से परिणित गीतों की प्रस्तुति कर रहे है।
रात में क्षेत्रीय लोगों की भीड़ उमड़ रही है। देर रात तक मां के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। इसी तरह चंद्रिका देवीधाम, अष्टभुजा, मां बेल्हादेवी धाम भी भक्तिमय गीतों का गायन हो रहा है।