फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   money lost to fraud will be recovered with a single click.

Pratapgarh News: अदालत के चक्कर खत्म, एक क्लिक पर वापस आएगा ठगी का पैसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
money lost to fraud will be recovered with a single click.
साइबर ठगों ने पैसा उड़ा दिया तो अब कोर्ट के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र की ओर से शुरू किया गया मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल (एमआरएम) पोर्टल पर एक क्लिक में पैसे वापस मिलेंगे।
विज्ञापन

अब तक ठगी की रकम वापस पाने के लिए महीनों तक अदालती प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। अब एमआरएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज होते ही होल्ड हुई रकम सीधे पीड़ित के खाते में आएगी. सितंबर में 104 शिकायतें साइबर थाने में दर्ज की गईं। एमआरएम पोर्टल की मदद से 9.46 लाख रुपये पीड़ितों के खाते में भेजे गए।
विज्ञापन

दो अक्तूबर को छह शिकायतें प्राप्त होने पर कुल 23,529 रुपये पीड़ितों के बैंक खाते में वापस भेजे गए। एक अक्तूबर को 10 शिकायतें प्राप्त होने पर 49,891 रुपये खाते में भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर नोडल अधिकारी व एएसपी पूर्वी आलोक कुमार ने बताया कि साइबर ठगी के पीड़ितों की धनराशि बैंक खाते में भेजी गई है। 10 शिकायतकर्ताओं ने 32,187 रुपये साइबर ठगी की शिकायत साइबर सेल में की थी। शनिवार को उनके खाते में राशि भेज दी गई है।

साइबर ठगी से ऐसे बचें
0 ऑनलाइन पेमेंट खाते का पासवर्ड मजबूत और अलग रखना चाहिए।
0 टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को चालू रखें। पासवर्ड लीक होने पर भी खाता नहीं खुलेगा।
0 फोन और एप को अपडेट रखें।
0 साइबर ठगी होने पर छह घंटे में सीईआरटी डैश इन पर रिपोर्ट करें। 1930 नंबर पर भी कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं।
वर्जन-
साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं। कॉल के अलावा साइबर क्राइम डॉट जीओवी डॉट इन पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। शिकायत मिलते ही बैंक खाते में ठगी की रकम को होल्ड करा दिया जाता है। एमआरएम पोर्टल के जरिये रकम वापसी की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। - आलोक कुमार, नोडल अधिकारी साइबर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed