फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   medical collage in belha

एटीएल की जमीन पर बनेगा मेडिकल कॉलेज : मोती सिंह

Mon, 01 May 2017 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 01 May 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
medical collage in belha
news
 उच्च शिक्षा के लिहाज से बेहद पिछड़े जिले के लिए रविवार को कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह सिंह उर्फ मोती सिंह ने बड़ी घोषणा की। मानधाता इलाके में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने खाली पड़ी एटीएल की जमीन पर मेडिकल कालेज खोले जाने की घोषणा की है।
विज्ञापन


सभा को सबंोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि योगी सरकार जनता से सीधा संवाद रखना चाहती है। जनता के हितों के खिलाफ कोई भी कार्य नहीं नहीं होगा। बिजली, पानी, स्वास्थ एवं शिक्षा जैसी मूलभूत आवश्यकताओं पर ध्यान रखते हुए जनपद का सर्वांगीण विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बंद पड़ी एटीएल फैक्ट्री की जमीन पर मेडिकल कालेज की स्थापना की जाएगी। जिले में 3160 हैंडपंपों को रिबोर कराया जाएगा। किसानों के हितों को लेकर सरकार विशेष ध्यान दे रही है। किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया है। गेहूं खरीद का पैसा यदि 7 दिनों में किसानों के खातें में नहीं पहुंचता है तो इसकी शिकायत करें। संबंधित जिम्मेदारों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सदर विधायक संगमलाल गुप्ता, रानीगंज विधायक धीरज ओझा, ब्लाक प्रमुख अजय सिंह गुड्डन, प्रधान उमेश सिंह, सुंदर सिंह, लल्लन सिंह, शकील अहमद, हरिवश्ंा सिंह, अरशद आब्दी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इंजीनियरिंग कालेज के बाद अब मेडिकल कालेज
एक साल के भीतर जिले के लोगों को इंजीनियरिंग कालेज के साथ अब मेडिकल कालेज मिलने की भी आस बढ़ गई है। गौरतलब है कि इससे पहले सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे रानीगंज के विधायक शिवाकांत ओझा ने जिले को इंजीनियरिंग कालेज की सौगात दी थी। अब रविवार को मानधाता में कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के एटीएल की जमीन पर मेडिकल कालेज बनाने की घोषणा के बाद लोगों की उम्मीदें फिर जीवंत हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed