फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   matter of sadar block

कुर्सियां नहीं मिलने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हंगामा

Wed, 12 Jul 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 12 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
matter of sadar block
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
सदर ब्लाक में बुधवार को उस समय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया, जब उन्हें बैठने के लिए कुर्सियां नहीं मिलीं। इसके बाद भी अधिकारी नहीं चेते, ट्रेनिंग में कुछ महिलाओं ने कुर्सी और कुछ ने जमीन पर बैठकर प्रशिक्षण लिया, तो कुछ कार्यकर्ता बाहर टहलती रहीं।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी केंद्रों की निगहबानी के लिए लखनऊ में मेगा काल सेेंटर की स्थापना की गई है। इस सेंटर से आने वाली कॉल से क्या प्रश्न पूछे जाएंगे, इसकी जानकारी देने के लिए बुधवार को सदर ब्लाक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया था। कार्यकर्ता जब ब्लाक पहुंचीं, तो गिनी चुनी कुर्सियां रखी हुई थीं। जो पहले पहुंचा कुर्सी पर बैठ गया, बाद में आने वाली कार्यकर्ता पीछे खड़ी हो गईं। कुछ देर वह कुर्सी आने की प्रतीक्षा करती रहीं, मगर जब बीडीओ ने नहीं मंगाया, तो वह हंगामा करने लगीं। सीडीपीओ नवीन चंद्र यादव ने समझा -बुझाकर शांत कराया। ट्रेनिंग में कुछ कुर्सी पर, कुछ जमीन पर और कुछ आंगनबाड़ी सभागार के बाहर टहलती रहीं। बीडीओ अनिरुध्द सिंह ने बताया कि बरसात होने के कारण कुछ अव्यवस्था हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed