फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Married woman strangled to death in millet field

Pratapgarh News: बाजरे के खेत में विवाहिता की गला दबाकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Married woman strangled to death in millet field
जेठवारा थाना क्षेत्र के पूरे सुखचैन में सोमवार की रात मायके आई विवाहिता सपना पटेल की गला दबाकर हत्या कर दी गई। खोजबीन के दौरान उसका शव बाजरे के खेत में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार फील्ड यूनिट की टीम लेकर मौके पर पहुंचे। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोस के ही दो सगे भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पूरेसुखदेव के रहने वाले धर्मेंद्र की 25 वर्षीय बहन सपना की शादी फरवरी माह में प्रयागराज के बहरिया के मुबारकपुर गांव निवासी रामचंद्र पटेल से हुई थी। रामचंद्र पटेल हरियाणा में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। शनिवार को सपना अपने भाई के साथ मायके आई थी। सोमवार की सुबह धर्मेंद्र अपनी मां के साथ रिश्तेदारी चला गया। घर पर सपना और धर्मेंद्र की पत्नी ही थी। देर शाम सपना घर से बाहर निकली, लेकिन लौट कर नहीं आई। इधर धर्मेंद्र घर पहुंचा। बहन के बारे में जानकारी की तो पता चला कि वह बाहर घूमने निकली है। परिजन उसकी तलाश करने लगे। घर के पीछे सपना की सैंडिल पड़ी थी। खोजबीन करते हुए आगे बढ़े तो धान की फसल कुछ दूर तक गिरी हुई थी। कुछ और आगे बढ़ने पर बाजरे के खेत में सपना का शव मिला। जिसे हत्यारों ने कटे हुए बाजरे के डंठल से ढक दिया था। यह देख परिजन रोने बिलखने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। एसपी डाॅ. अनिल कुमार ने मौके पर पहुंच कर परिजनों से बातचीत के साथ ही मातहतों को आरोपियों की धरपकड़ का आदेश दिया। मृतका के भाई धर्मेंद्र ने गांव के ही सगे भाई विनय कुमार पटेल व उसके भाई वीरेंद्र कुमार पटेल के खिलाफ बहन की गला दबाकर हत्या व जेवरात छीन ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया। सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। छानबीन में हत्या की वजह प्रेम प्रसंग ही सामने आ रहा है।
विज्ञापन




कटरागुलाब सिंह पुलिस चेती होती तो टल सकती थी घटना
जेठवारा के पूरे सुखदेव की रहने वाली सपना को गांव का विनय अक्सर सताता रहता था। मृतका सपना के भाई धर्मेंद्र ने मार्च में कटरागुलाब सिंह पुलिस चौकी प्रभारी गणेश दत्त पटेल को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पड़ोस का रहने वाला विनय ने उसके परिवार का तीन साल से जीना मुहाल कर दिया है। जिसके चलते बहन की शादी भी कर दी। इसके बाद आरोपी विनय उसके जीजा के मोबाइल पर पूर्व में बहन की बनाई गई फोटो आदि भेज रहा है। यहां तक कि विवाहिता के ससुराल जाकर विनय ने धमकी दी थी। जिसे लेकर रिश्ते में दरार आने की नौबत पहुंच गई। विरोध करने पर विनय उसे व उसके परिवार के लोगों को भी धमकी देता रहता है। चूंकि आरोपी विनय भी मृतका के परिवार से ही है। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई के बजाए मामले में लीपापोती कर दी। परिणामस्वरूप विवाहिता की हत्या हो गई। परिजनों का कहना था कि यदि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की होती तो घटना टल सकती थी। जेठवारा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जान बचाने के लिए सपना ने किया था संघर्ष
घटनास्थल के आसपास पुलिस खोजबीन करते रहे। धान की फसल काफी देर तक खेत में गिरी हुई थी। ऐसा प्रतीत होता था कि आरोपियों से अपनी जान बचाने के लिए सपना ने काफी संघर्ष किया था। उसके शरीर पर मिले खरोंच भी इस बात की गवाही दे रहे थे। संवाद




प्रेम प्रसंग में गई आठ लोगों की जान
जिले में दस माह के भीतर प्रेम प्रसंग में आठ लोगों की जान जा चुकी है। नगर कोतवाली के कांशीराम कॉलोनी 4 जून को जोगापुर में प्रेम प्रसंग को लेकर ही युवती की हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा लालगंज, सांगीपुर, कुंडा क्षेत्र में घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed