फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Manikpur chairman, Rajabhaiya supporter arrested for grabbing land

जमीन कब्जाने में राजाभैया समर्थक मानिकपुर चेयरमैन गिरफ्तार

Fri, 14 Aug 2020 11:09 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Manikpur chairman, Rajabhaiya supporter arrested for grabbing land
जमीन पर कब्जा करने के आरोप में पूर्व मंत्री व कुंडा विधायक राजाभैया समर्थक मानिकपुर चेयरमैन अबू जैद उर्फ गुड्डू को शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अभिरक्षा में उनसे पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई को लेकर सियासी गलियारे में हड़कंप मचा है। विवाद की जानकारी पर जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम जांच करने के लिए मौके पर पहुंची। पेड़ों की कटाई के साथ जमीन की खरीद-फरोख्त की भी जांच की जा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के काछीपट्टी निवासी नुरुल उर्फ कल्लू ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ दिनों पहले मानिकपुर नगर पंचायत अध्यक्ष अबू जैद उर्फ गुड्डू उसके गुजरात के सूरत स्थित घर गए थे। वहां उसके पिता से मानिकपुर स्थित उसकी छह बीघे जमीन के लिए सौदा तय किया। छह बीघे जमीने खरीदने के लिए 70 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष ने 25 लाख रुपये देकर पिता से जमीन का एग्रीमेंट कराया।
विज्ञापन

बिना बैनामा व शेष बचे 45 लाख रुपये दिए बगैर उन्होंने जमीन पर कब्जा करना शुरू कर दिया। आम और महुआ के पेड़ काट दिए और जमीन पर स्थित मकान गिराकर समतल करा दिया। पुलिस से शिकायत के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामला सुर्खियों में आने के बाद गुरुवार को मानिकपुर पुलिस ने कल्लू की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नेता नगर पंचायत अध्यक्ष अबू जैद उर्फ गुड्डू नूरुल उर्फ कल्लू परिवार के चार लोगों को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय अपना पक्ष रखने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस समय वहां कोई नहीं था। कुछ देर बाद सीओ सिटी अभय पांडेय व नगर कोतवाल दलबल के साथ पहुंचे और नगर पंचायत अध्यक्ष गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी ओर मामला संज्ञान में आने के बाद जिलाधिकारी डा. रुपेश कुमार ने एसडीएम कुंडा, सीओ कुंडा के साथ ही स्टाम्प शुल्क निबंधन के अधिकारियों की टीम मौके पर भेजी। अधिकारियों की टीम छानबीन कर रही थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है। प्रकरण की जांच के लिए पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम मौके पर भेजी गई है। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। नगर पंचायत अध्यक्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप
कंधई थाना क्षेत्र के कोठियाही निवासी ओमप्रकाश का आरोप है कि उसके बेटे बलराम का विवाह नौ साल पहले हुआ था। शादी के कुछ सालों बाद पत्नी रंजना से विवाद होने लगा। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। फिर भी कंधई पुलिस उसके परिवार को आए दिन प्रताड़ित करने पहुंच जाती है। बलराम घर पर भी नहीं रहता। पुलिस से उसके परिवार के लोग भयाक्रांत रहते हैं।

जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उदयपुर थाना क्षेत्र के सालवाहनपुर निवासी शिव कुमार पांडेय पुत्र राम दुलार पांडेय का आरोप है कि परिवार के कुछ लोगों के साजिश से दबंग उसकी जमीन पर बिना बंटवारे के कब्जा करना चाहते हैं। विरोध करने पर मारपीट पर आमादा रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed