{"_id":"60734b1f8ebc3e245a7732da","slug":"manager-of-liquor-businessman-robbed-of-1-5-lakhs-on-the-strength-of-the-racket-pratapgarh-news-ald303914955","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर शराब कारोबारी के मैनेजर 1.5 लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के बल पर शराब कारोबारी के मैनेजर 1.5 लाख की लूट
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के भरतीपुर में रविवार दोपहर शराब कारोबारी के मैनेजर से तमंचे के बल पर दो बदमाशों ने 1.5 लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बदमाश भाग निकले। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस बदमाशों की खोजबीन में जुट गई।
कंधई थाना क्षेत्र के मंगरौरा बाजार निवासी अखिलेश सिंह शराब कारोबारी हैं। उनकी क्षेत्र में कई शराब की दुकानें हैं। रविवार को उनका मैनेजर मेवालाल निवासी मंगरौरा रखहा व ताला स्थित तीन दुकानों से बिक्री के करीब 1.5 लाख रुपये लेकर बैंक में जमा करने के लिए बाइक से निकला था। शनिवार को बैंक बंद होने के कारण उस दिन की बिक्री के भी रुपये थे।
कलेक्शन के रुपये बैग में लेकर वह कंधई मार्ग की ओर जा रहा था। कंधई थाना क्षेत्र के भरतीपुर के करीब पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन
बाइक रोकते ही बदमाशों ने तमंचा सटाकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया और भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही कंधई पुलिस व सीओ पट्टी प्रभात कुमार मौके पर पहुंचे। पीड़ित मैनेजर मेवालाल से पूछताछ के बाद बदमाशों की तलाश में पुलिस जुट गई है।
पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। मैनेजर से चार माह पहले भी दोहरी में लूट की घटना हो चुकी है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
रखहा से लेकर कंधई तक सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
शराब कारोबारी के मैनेजर से 1.5 लाख रुपये की लूट की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में पता चला कि चार माह पहले भी मेवालाल के साथ दोहरी में लूट की घटना हो चुकी है। इसके बाद पुलिस रखहा से लेकर कंधई तक सीसीटीवी खंगालने में जुट गई। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।