फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   mahashivratri

जय शिव शंभो...

Tue, 17 Feb 2015 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 17 Feb 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
mahashivratri
महाशिवरात्रि पर्व पूरा जनपद हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा। मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए कांवड़ियों के साथ शिवभक्तों की भीड़ शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए धामों पर उमड़ पड़ी। साथ ही जगह जगह शिवालयों पर विविध कार्यक्रम आयोजित कर भोलेनाथ  की भक्तिपूर्वक पूजन अर्चन किया गया। 
विज्ञापन


शहर के बेल्हा देवी धाम को आकर्षक रूप से सजाया गया था। मंगलवार भोर से ही शिवभक्तों का रेला बेल्हा देवी मंदिर पहुंच गया। भक्त शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए काफी उत्साहित दिखे। मां बेल्हा देवी के दर्शन के उपरांत भक्तों ने सई नदी किनारे शिवालय पर जलाभिषेक किया। भक्तों की भीड़ मंदिर परिसर के बाहर सड़क के अंतिम छोर तक जमा रही। मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए विविध पकवान बनाकर भगवान भोलेनाथ को भोग लगाया गया।
विज्ञापन


वहीं भांग, धतूरा, जौ, तिल, बेलपत्र, बेर भी उन्हें अर्पित किए गए। इस अवसर पर शिवभक्त हर हर महादेव का उद्घोष करते रहे। रखहा/बेलखरनाथ संवाददाता के अनुसार बाबा बेलखरनाथधाम का कपाट भोर में खुलते ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। कांवरियों के साथ विभिन्न स्थानों से आए भक्त शिवलिंग पर जल चढ़ाकर इच्छित मनोकामना की पूर्ति के लिए प्रार्थना कर माथा टेका। आस्था के इस अवसर पर भक्तों की भीड़ देखते ही बन रही थी। भक्तों के जयकारे से पूरा वातावरण शिवमय बना रहा। साथ ही सजा हुआ बाबा धाम शिवालयों की शोभा बढ़ा रहा था।   
विज्ञापन
विज्ञापन


महाशिवरात्रि पर्व पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की चौकसी बढ़ा दी गई थी। बेल्हा देवी धाम पर बैरिकेटिंग कर महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग अलग कतार बनाए गए थे। जिससे उन्हें दर्शन व जलाभिषेक करने  में परेशानी न हो। साथ ही वाहन स्टैंड की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई थी। जिससे मंदिर परिसर के पास अतिक्रमण न हो सके। हालांकि भक्तों की भीड़ अधिक होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


पीएसी जवानों के साथ पुलिस बल मंदिरों पर लगाए गए थे। रखहा संवाददाता ने बताया कि बेलखरनाथधाम में मेला शुभारंभ होने के बाद से ही एसडीएम पट्टी व सीओ फोर्स के साथ मौजूद रहे। नदी के समीप गोताखोरों एवं नाव की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ ही नेहरू युवा केंद्र, ग्रामोद्योग, पशुपालन व समाजकल्याण विभाग द्वारा स्टाल लगाया गया। समाजसेवियों व अनेक संस्थाओं द्वारा कई जगह फलाहारी एवं भंडारे का आयोजन किया गया। साथ ही धाम पर जागरण विरहा एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed