{"_id":"5c6c47f0bdec224ca34917c3","slug":"maghi-poornima-riding-on-the-train-crowded-in-the-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णिमा स्नान : ट्रेन में खचाखच, बस में ठसाठस भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णिमा स्नान : ट्रेन में खचाखच, बस में ठसाठस भीड़
Wed, 20 Feb 2019 12:37 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
माघी पूर्णिमा पर ट्रेनों में उमड़ी भीड़
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माघी पूर्णिमा पर संगम में डुबकी लगाने के लिए मंगलवार की सुबह रेलवे और बस स्टेशन पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। भोर के चार बजे के बाद स्नानार्थियों का रेला वाहनों की तलाश में शहर की सड़कों पर भटकता रहा। मेला स्पेशल ट्रेने खचाखच भरी रही, तो बसों में भी ठसाठस भीड़ रही। ट्रेनों पर अधिकांश स्थानार्थी प्रवेश द्वार पर खड़े होकर यात्रा पूरी की। इधर शाम को स्नानार्थियों का कारवां वापस होते ही शहर में चारों ओर जाम लग गया।
मंगलवार को माघी पूर्णिमा पर पुण्य की डुबकी लगाने के लिए बेल्हा के लोग कुंभ रवाना होने के लिए उमड़ पड़े। भोर में चार बजे के बाद रोडवेज, बस स्टेशन के साथ ही भंगवाचुंगी स्थित प्राइवेट बस अड्डे पर स्नानार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रेलवे स्टेशन पर जमा स्नानार्थी रात भर ट्रेनों के आने की प्रतीक्षा करते रहे।
सुबह जाने वाली ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं दिखी। इससे सबसे अधिक जलालत महिलाओं को झेलना पड़ा। महिलाओं के लिए आरक्षित बोगी में पुरुष भरे हुए थे। ट्रेन पर चढ़ने में विफल होने वाले स्नानार्थियों ने स्टेशन के बाहर खड़े प्राइवेट वाहनों से कुंभ नगरी के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
रोडवेज डिपो पर बसों की कमी होने से भगवाचुंगी स्थित प्राइवेट बस अड्डे पर भारी भीड़ लगी। शाम को कुंभ नगरी से आने वाले सुल्तानपुर, फैजाबाद, गोंडा के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से शहर जाम के झाम में उलझ गया। हाईवे पर वाहन रेंगते रहे, और शहरियों को सड़क पार करना मुश्किल हो रहा था।
आंवला उत्पाद खरीदने को उमड़ी भीड़
सदर मोड से चिलबिला स्थित सोनावां तक आंवला उत्पाद से सजे दुकानों पर खरीदारी करने वालों की भारी भीड़ रही। देर शाम तक दुकानों पर गोंडा, बहराइच, अयोध्या के श्रद्धालुओं ने मुरब्बा, कैंडी, बर्फी, लड्डू की खरीददारी किया।
अलर्ट दिखी पुलिस
माघी पूर्णिमा स्नान को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। भुपियामऊ चौराहे से भारी वाहनों को रोकने के साथ ही चिलबिला स्थित सोनावां में भीड़ को नियंत्रित करने में जुटी रही। इससे भारी वाहन चाहकर भी अंदर नहीं घुस पा रहे थे।