{"_id":"602433538ebc3ee978484e8c","slug":"made-two-people-inheritance-as-father-then-banama-to-wife-pratapgarh-news-ald298918427","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लोगों को पिता बताकर करा ली वरासत, फिर पत्नी को कर दिया बैनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लोगों को पिता बताकर करा ली वरासत, फिर पत्नी को कर दिया बैनामा
विज्ञापन
एक शख्स ने दो व्यक्तियों को पिता बताकर वरासत करा ली। इसके बाद उस जमीन को अपनी पत्नी को बेच दिया। इसकी जानकारी होने पर सहखातेदारों में हड़कंप मच गया। इसको लेकर एसडीएम से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के बहरामई गांव निवासी राजेंद्र पुत्र सीताराम पाल ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कहा है कि उसके गांव के ही जगतपाल ने दो व्यक्तियों को अपना पिता उनकी जमीन वरासत करा ली।
उसका कहना है कि 2018 में उसने अमरनाथ पुत्र रघुनाथ से वरासत कराई थी। इसमें गाटा संख्या 13 व 33 हैं। इसके पूर्व उसने 2013 में अमरनाथ पुत्र बुधई नामक व्यक्ति की वरासत अपने नाम कराई थी। इसमें गाटा संख्या 62 व 66 शामिल हैं। उसने दोनों बार जमीन की वरासत करवाने के बाद अपनी पत्नी के नाम बैनामा कर दिया। जब उसने इस जमीन पर कब्जा करना शुरू किया तो सहखातेदारों की जमीन कम पड़ गई। मामले की पड़ताल करने पर फर्जीवाड़े की जानकारी हुई।