{"_id":"6068c0a18ebc3ee64917dc39","slug":"list-of-policemen-posted-in-hathigawan-summoned-from-year-to-year-pratapgarh-news-ald3032844133","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल भर से हथिगवां में तैनात पुलिसकर्मियों की सूची लखनऊ तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल भर से हथिगवां में तैनात पुलिसकर्मियों की सूची लखनऊ तलब
विज्ञापन
List of policemen posted in Hathigawan summoned from year to year
हथिगवां थाने में साल भर से तैनात रहे पुलिसकर्मियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। शासन ने वहां तैनात रहे पुलिसकर्मियों के साथ कुंडा सीओ की भी रिपोर्ट तलब की है। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं दूसरी ओर शनिवार की रात बाबूगंज बाजार से एक हजार पेटी देशी अवैध शराब पुलिस ने बरामद की है।
हथिगवां थाना क्षेत्र के नौबस्ता,मोहद्दीनगर समेत अन्य इलाकों से करीब 13 करोड़ रुपये की शराब व केमिकल बरामद होने के मामले को शासन ने गंभीरता से लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार साल भर से हथिगवां थाने में तैनात पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट शासन ने तलब की है। इसके अलावा साल भर से तैनात कुंडा के सीओ के बारे में भी जानकारी मांगी गई है।
थाने में तैनात पुलिसकर्मियों की सूची पुलिस अधीक्षक ने शासन को भेज दी है। दूसरी ओर शनिवार की रात कुंडा कोतवाली के बाबूगंज में अवैध शराब की गोदाम पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेशचंद्र ने कुंडा कोतवाल के साथ दबिश दी।
विज्ञापन
वहां से एक हजार पेटी देशी शराब बरामद हुई। जिसकी कीमत पचास लाख रुपये बताई जा रही है। खबर भेजे जाने तक पुलिस गोदाम के स्वामी समेत अन्य लोगों की खोजबीन कर रही है। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि गोदाम के स्वामी समेत शराब तस्करों की तलाश की जा रही है।