फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Leisure in the day, searching the leopard at night, forest department

दिन में आराम, रात में तेंदुए को खोज रहा वन विभाग

Wed, 20 Feb 2019 12:37 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 20 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
Leisure in the day, searching the leopard at night, forest department
तेंदुए - फोटो : अमर उजाला
मानधाता के कुशफरा में तेंदुए के मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। हर कोई तेंदुए के दहशत में जीने को मजबूर है। वन विभाग की टीम दिन में आराम और रात में जंगल में घुसकर तेंदुए को खोज रहा है लेकिन लोगों के खौफ दूर करने में वन विभाग के अफसर सफल नहीं हो पा रहे हैं। 
विज्ञापन


मानधाता थाना के देवीदास का पुरवा कुसफरा में एक तेंदुए को कुछ दिनों पहले सुलतानपुर के शिकारियों की मदद से ग्रामीणों ने जाल में फंसाने के बाद लाठी डंडे से पीटकर मार डाला था। वन विभाग की टीम ने आरोपियों की खोज शुरू की। एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छानबीन के दौरान जंगल में जंगली जानवरों के पंजों के निशान दिखाई दिए।
विज्ञापन


गांव के लोगों को इस बात की खबर मिली तो वे खौफजदा हो गए। इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। वन विभाग अभी तक कुुशफरा के देवीदास का पुरवा में नहीं पहुंची। शनिवार की रात टीम बगैर जाल व पिंजड़ा लेकर देवीदास का पुरवा शनिदेव के जंगल में पहुंचकर तेंदुए की खोजबीन शुरू कर दी। वन विभाग के दावे को ग्रामीण झुठला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि अभी जंगल में तेंदुएं हैं। उन्हें पकड़ा भी नहीं जा रहा है। किसी बड़े हादसे का इंतजार वन विभाग की टीम कर रही है। इस बारे में डिप्टी रेंजर सियाराम से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पांच लोगों की दो टीमों का गठन किया गया है। रात में गश्त की जा रही है। कोई निशान मिले तो जाल बिछाकर तेंदुए को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed