फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   LED screens will be installed in two thousand villages, village people will see the celebration of Pran-Prishtha

Pratapgarh News: दो हजार गांवों में लगेंगी एलईडी स्क्रीन, गांव के लोग देखेंगे प्राण-प्रतिष्ठा का उत्सव

Tue, 09 Jan 2024 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 09 Jan 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
LED screens will be installed in two thousand villages, village people will see the celebration of Pran-Prishtha
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला प्राण प्रतिष्ठा महा उत्सव के साक्षी गांव के लोग भी बनेंगे। जिले के दो हजार गांवों में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। इसके लिए मंदिरों का चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन




वर्षो की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या की जन्मभूमि पर रामलला के नव विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के उत्सव को देखने के लिए शहर और गांव के अधिक से अधिक लोगों को मौका दिया जाएगा। व्यापक तैयारियों के तहत गांव के मंदिरों पर एलईडी स्क्रीन लगाने की तैयारी है। जिन मंदिरों में स्क्रीन लगाई जाएगी, उन्हें चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंदिरों में सुबह से ही गीत और भजन के साथ उत्सव मनाया जाएगा और शाम को घरों को रोशन करके दिवाली मनाई जाएगी। साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





पूजित अक्षत पहुंचाने में लगे हैं 18,000 कार्यकर्ता
जिले में पूजित अक्षत को घर-घर पहुंचाने के लिए 18,000 कार्यकर्ताओं को लगाया गया है, जो पूजित अक्षत को कलश में रखकर जन्मभूमि के पवित्र चित्र के साथ अयोध्या दर्शन के लिए आमंत्रण पत्र दे रहे हैं। प्रत्येक हिंदू परिवार तक यह अक्षत पहुंचाने की योजना है। गांव में कोई भी हिंदू परिवार अक्षत से अछूता न रहे, इसके लिए पर्यवेक्षकों से निगरानी करने को कहा गया है।



16 जनवरी से ढोल-ताशों के साथ निकलेगी प्रभात फेरी
शहर और गांव में 16 से 21 जनवरी तक ढोल-ताशा, मंजीरा के साथ प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रतिदिन सुबह गांव में निकलने वाली प्रभातफेरी में महिलाएं, बच्चे और युवा शामिल होंगे।



00अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के लिए लगभग दो हजार गांवों में एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही है। ताकि गांव में मौजूद लोग रामलला के दर्शन कर सकें।
आशीष श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed