फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Lawyers lockout in tahsil, sloganeering

वकीलों ने तहसील में की तालाबंदी, नारेबाजी

Wed, 26 Sep 2018 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 26 Sep 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
Lawyers lockout in tahsil, sloganeering
प्रतापगढ़
साथी के एससीएसटी एक्ट के मुकदमे से परेशान होकर आत्मदाह के ऐलान से नाराज अधिवक्ताओं ने मंगलवार को तहसील में तालाबंदी करते हुए हड़ताल कर दी। तहसील से दीवानी न्यायालय तक जुलूस निकालकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे एएसपी और सीओ ने उन्हें निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। तब जाकर वह शांत हुए।  
विज्ञापन


तहसील के अधिवक्ता सोमप्रकाश द्विवेदी ने बेटे पर एससीएसटी एक्ट का मुकदमा होने के कारण 25 सितंबर को तहसील परिसर में आत्मदाह करने का ऐलान किया था। मंगलवार की सुबह अधिवक्ताओं ने तहसील पहुंच आक्रोश जताते हुए कार्यालयों में तालाबंदी करा दी। इसके साथ ही कार्य बहिष्कार करते हुए तहसील से दीवानी न्यायालय तक रैली निकालकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान वहां पहुंचे एडिशनल एसपी शिवाजी शुक्ला और सीओ राधेश्याम ने एससीएसटी मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जांच में कोई पक्ष नहीं छूटेगा। इस दौरान अधिवक्ता दिलीप के साथ हथिगवां पुलिस के दुव्र्यवहार पर भी जांच कराकर एसओ के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। इस पर अधिवक्ता शांत हुए। इस दौरान अध्यक्ष तीर्थराज मिश्र, रमाकांत त्रिपाठी, शीतला प्रसाद केसरवानी, बृजेंद्र मणि, भारत लाल मिश्र, विजय कुमार तिवारी, केके सिंह, राजेश कुमार त्रिपाठी, हरिओम मिश्र, प्रेमचंद्र आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed