फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   kotedar's death, relatives blame on supply inspector

कोटेदार की मौत, परिजनों ने लगाया पूर्ति निरीक्षक पर आरोप

Mon, 01 Jul 2019 12:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
kotedar's death, relatives blame on supply  inspector
तिरछा के कोटेदार की मौत, पूर्ति निरीक्षक पर लगाया आरोप
विज्ञापन

कोटा निलंबित होने के बाद तनाव में चल रहा था कोटेदार
पूर्ति निरीक्षक पर रुपये लेने के बाद भी कोटा निलंबित करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बाबागंज। महेशगंज के तिरछा के कोटेदार की मौत हो गई। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। परिजन कोटेदार की मौत के लिए पूर्ति निरीक्षक को जिम्मेदार ठहराने लगे। घर पर शव रखकर पूर्ति निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने पर अड़ गए। हालांकि शाम को कोटेदार के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

महेशगंज के तिरछा के कोटेदार मिठाईलाल पटेल (60) के सीने में शनिवार की रात दर्द होने लगा। परिजन उसे उपचार के लिए लेकर जाने लगे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन रोते बिलखते शव लेकर घर लौट आए। रविवार की सुबह बड़े बेटे प्रदीप ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को उसके पिता का कोटा उपजिलधिकारी कुंडा विजयपाल सिंह ने निलंबित कर दिया गया था। जिसका सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर सके। पूर्ति निरीक्षक कुंडा राज यादव ने शिकायत के दौरान जांच की थी। वह रिपोर्ट लगाने के लिए 30 हजार रुपये भी लिए थे। इसके बावजूद उसका कोटा निलंबित कर दिया गया। जिसे लेकर परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। हालांकि शाम को लोगों के समझाने पर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। महेशगंज एसओ ने बताया कि उनके पास कोई तहरीर नही आई और न ही कोई शिकायत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed