फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Just got connection, waiting for water

Pratapgarh News: सिर्फ कनेक्शन मिला, पानी का है इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Just got connection, waiting for water
जिले के गांवों में हर घर नल योजना के माध्यम से पानी सप्लाई का दावा जल निगम कर रहा है। लेकिन, कहीं पानी की टंकी तो कहीं उसका बेस बनाकर छोड़ दिया गया। लोगों ने कहा कि सिर्फ कनेक्शन ही दिया गया, अब पानी मिलने की आस है। जबकि जल निगम का दावा है कि 80 फीसदी जगहों पर पानी की सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन की हर घर नल योजना के तहत नल कनेक्शन व पानी सप्लाई देने का आदेश जारी किया गया था। दावा किया जा रहा कि अधिकांश जगहों पर पानी पहुंच भी रहा है। लेकिन, गांवों में मामला इससे इतर है। लोगों को सिर्फ कनेक्शन ही मिल सका है। उन्हें पानी मिलने का इंतजार अब भी है।
विज्ञापन

विकासखंड रामपुर संग्रामगढ़ के पूरे रामचंद्र गांव में पानी टंकी का निर्माण अधर में लटका है। बेस बनाकर काम बंद कर दिया गया। वहीं, पाइप लाइन बिछाने के बाद से काम ठप है। पानी टंकी का निर्माण करीब सवा दो करोड़ की लागत से हो रहा है। 2024 तक पानी सप्लाई करने का आदेश था। लेकिन, अब तक सप्लाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकासखंड लक्ष्मणपुर के सराय आनादेव में पाइप लाइन बिछा दी गई, लेकिन तीन साल से आपूर्ति नहीं हो सकी। जिले के अधिकांश गांवों की यही स्थिति है। जहां पर जल निगम पानी नहीं पहुंचा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed