{"_id":"679d1d58b6d2eba89809b949","slug":"job-gimmickinvited-people-up-to-35-years-of-age-talked-to-25-year-olds-pratapgarh-news-c-3-1-jhs1028-552566-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: नौकरी की नौटंकी...35 साल तक को बुलाया, 25 वर्ष वालों से बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: नौकरी की नौटंकी...35 साल तक को बुलाया, 25 वर्ष वालों से बात
विज्ञापन
आईटीआई में शुक्रवार को लगे रोजगार मेले में बेरोजगारों का दर्द एक बार फिर उभर आया। 35 साल तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। जब भीड़ इकट्ठा हो गई तो 25 साल तक के युवाओं का ही साक्षात्कार लिया गया। उसमें से भी काफी युवाओं ने बहुत कम पैसे पर मिल रही नौकरी से तौबा कर ली।
प्रधानाचार्य आलोक कुमार ने सूचना में भर्ती की आयु सीमा 35 वर्ष बताई। प्रतिमाह 17000 रुपये मानदेय मिलने की जानकारी दी। शिविर में निजी क्षेत्र की एक चर्चित मोबाइल कंपनी के नियोजकों ने 25 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के युवाओं के चयन से इन्कार कर दिया।
ऐसे में 300 से अधिक युवाओं को निराशा हाथ लगी। 25 वर्ष की आयु वाले काफी युवकों को जब जानकारी हुई कि उन्हें 12000 रुपये मानदेय मिलेगा तो उन्होंने नौकरी से इन्कार कर दिया। भ्रामक जानकारी पर युवाओं ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
शुरुआती दौर में अभ्यर्थियों की योग्यता के आधार पर मानदेय तय किया जाता है। चयन होने के बाद योग्यता के अनुरूप मानदेय में बढ़ोतरी होती है। फिलहाल कंपनी की ओर मिलने वाली जानकारी के आधार पर ही सूचना उपलब्ध कराई जाती है।
- आलोक कुमार, प्रधानाचार्य