फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   It will not be easy to run a bulldozer on illegal construction of Dahilamau

आसान नहीं होगा दहिलामऊ के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाना

Fri, 09 Aug 2019 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
It will not be easy to run a bulldozer on illegal construction of Dahilamau
jcb
दहिलामऊ में करोड़ों रुपये की जमीन पर कब्जा करने वाले भू-माफिया पर कार्रवाई करना और अवैध रुप से निर्मित भवनों पर बुलडोजर चलाना जिला प्रशासन के लिए आसान नहीं होगा। अभी जिला प्रशासन ने रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया है, इसके बावजूद ग्रामीण प्रदर्शन करना प्रारंभ कर दिए हैं। फिलहाल राजस्व विभाग की जांच में खुलासा हुआ है कि 13 से अधिक मकान और साढ़े चार बीघे जमीन पर अवैध प्लाटिंग की गई है।
विज्ञापन

शहर से सटे दहिलामऊ ग्राम पंचायत की करोड़ों रुपये की जमीन पर भू-माफिया ने अवैध कब्जा कर रखा है। आलम यह है कि भू-माफिया ने एक नई कालोनी बसा दी है। मामला डीएम के संज्ञान में आने पर सदर तहसील में तैनात राजस्व विभाग और पुलिस विभाग के अफसरों की निगरानी में तीन दिन तक लगातार हुई पैमाइश के बाद जिला प्रशासन चुप्पी साधकर बैठ गया है।
विज्ञापन

अफसरों ने जिस प्रकार अवैध कब्जे वाली जमीन की नाप कराने में तेजी दिखाई, वह पैमाइश होते ही चुप्पी साधकर बैठ गए। इधर पैमाइश चल ही रही थी, कि कालोनी के लोगों ने डीएम आवास का घेराव कर पैमाइश को गलत बताते हुए नए सिरे सेे नाप कराने की मांग की थी। हालांकि पैमाइश तो दुबारा नहीं हुई, मगर अफसरों के पास धमकी भरे फोन अवश्य आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर राजस्व टीम के सदस्यों की बातों पर गौर किया जाय, तो लगभग 13 मकान और साढ़े चार बीघे जमीन पर अवैध रुप से प्लाटिंग हुई है। मगर अभी राजस्व विभाग ने इस रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया है। अब देखना है कि जिला प्रशासन भू-माफिया से जमीन को मुक्त कराने के लिए क्या कदम उठाता है।

दहिलामऊ में भू-माफिया के अवैध कब्जे वाली जमीन को चिह्नित कर लिया गया है। तहसीलदार रिपोर्ट को अंतिम स्वरूप देने में लगे हुए हैं। जो भी अवैध कब्जेदार हैं, उन्हें जमीन खाली करने के लिए नोटिस थमाई जाएगी।
विजयपाल सिंह, एसडीएम, सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed