फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   It was cloudy the whole day, icy winds kept troubling

Pratapgarh News: दिनभर रहा बादलों का डेरा, सताती रहीं बर्फीली हवाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
It was cloudy the whole day, icy winds kept troubling
सप्ताह भर से पड़ रही ठंड से बृहस्पतिवार को भी राहत नहीं मिल सकी। धूप नहीं निकलने और ठिठुरन भरी ठंड जारी रही। लोग गर्म कपड़ों में लिपटने को विवश रहे। दिन में बर्फीली हवाएं लोगों को सताती रहीं। अधिकतम तापमान 2.5 और न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री तक चढ़ने के बाद बाद भी ठंड से लोग कांपते रहे।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को ठंड और गलन ने लोगों को घरों पर दुबकने को मजबूर कर दिया है। ठंड से बचने के लिए शहरवासी गर्म कपड़ों से खुद को ढके हुए दिखाई दिए। सुबह कोहरा नहीं होने से दोपहर में धूप निकलने की उम्मीद जगी, मगर दिन भर आसमान में बादलों का डेरा रहा। दिन भर चलने वाली बर्फीली हवाएं लोगों को सताती रही।
विज्ञापन

सर्द हवाओं में सबसे ज्यादा दिक्कत मोटर साइकिल और पैदल चलने वालों को हुई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 12.5 और न्यूनतम तापमान 6.5 रिकार्ड किया गया। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 10.0 और न्यूनतम 4.5 रिकार्ड किया गया था। सनई अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि 21 जनवरी के बाद ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed