{"_id":"65da320d5c9e40528104aac1","slug":"inter-student-dies-after-e-rickshaw-overturns-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-112859-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ई-रिक्शा पलटने से इंटर के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ई-रिक्शा पलटने से इंटर के छात्र की मौत
Sat, 24 Feb 2024 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 24 Feb 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
मृतक विपिन कुमार गौड़। फाइल फोटो
ई-रिक्शा पलटने से इंटर के छात्र की मौत
- चार सवारियां घायल, पट्टी-मदाफरपुर मार्ग पर हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मदाफरपुर। पट्टी- कोहड़ौर मार्ग पर नारायणपुर बाजार से आगे शुक्रवार की रात ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उस पर सवार छात्र विपिन कुमार गौड़ की मौत हो गई। साथ ही महिला समेत चार सवारियां भी घायल हो गईं।
कोहड़ौर के धरौली मुफरिद निवासी रमेश कुमार गौड़ का बेटा विपिन कुमार गौड़ (17) श्रीमती जयंती मिश्र इंटर काॅलेज सिकरी में कक्षा 11 का छात्र था। शुक्रवार देर शाम किसी काम से कोहड़ौर बाजार गया था। वहां से रात करीब साढ़े आठ बजे वह ई-रिक्शे से घर लौट रहा था। उस पर महिला समेत अन्य सवारियां भी सवार थीं। नारायणपुर बाजार के आगे (डांडी वीर बाबा मंदिर के सामने) ई- रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। ई- रिक्शे पर सवार विपिन कुमार गौड़, मदाफरपुर बाजार निवासी नसीबुल निशा (55) सहित चार लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देख विपिन को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। बेटे के मौत की खबर सुनते ही मां सुदामा बेसुध हो गई। विपिन तीन भाइयों में मझला था। पिता मेघालय में निजी कंपनी में नौकरी करता है। शनिवार को परिजनों ने सुल्तानपुर जनपद के धोंपाप नदी के किनारे शव का अंतिम संस्कार कर दिया।