फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   India's defeat in the lives of teens on Pratapgarh

प्रतापगढ़ में टीम इंडिया की हार पर किशोर ने दी जान

Thu, 26 Mar 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 26 Mar 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
India's defeat in the lives of teens on Pratapgarh
क्रिकेट विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में गुरुवार को टीम इंडिया की शर्मनाक हार से व्यथित पड़वा नसीरपुर गांव के मोहित पांडेय (16) ने मैच खत्म होने के कुछ देर बाद ही फांसी लगाकर जान दे दी। इससे घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मोहित पांडेय पुत्र फूलचंद्र उर्फ गोविंद पांडेय क्रिकेट का दीवाना था। गुरुवार को वह अपने घर में इंडिया और आस्ट्रेलिया के बीच हो रहे मुकाबले को देख रहा था। पूरे समय तक वह टीवी से चिपका रहा।
विज्ञापन


टीम इंडिया को हारते देख वह काफी विचलित हो गया। जैसे ही सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को करारी शिकस्त मिली वह टीवी बंद कर खेत की ओर चला गया। परिजनों की मानें तो टीम इंडिया की हार के बाद वह सदमे में दिखा। खेत में नीलगाय भगाने के लिए लगाई गई धोती खोली और एक पेड़ की डाल से झूल गया। कुछ देर बाद लोग उधर गए तो उनकी नजर उसके लटकते शव पर पड़ी। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोगों के साथ ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। मोहित का शव देखते ही लोग रोने बिलखने लगे। गांव के लोग भी उसके क्रिकेट प्रेमी होने की चर्चा कर रहे थे। उसके दोस्तों ने बताया कि खेत की ओर जाते समय वह इतना दुखी था कि मैच के बारे में किसी के सवाल का जवाब तक नहीं दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed