{"_id":"6500bb34616d8620e1098f04","slug":"increased-in-the-scorching-heat-in-pratapgarh-helth-news-in-pratapgarh-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-4237-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: तुलसीसदन के लिए अब देना होगा 30 हजार किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: तुलसीसदन के लिए अब देना होगा 30 हजार किराया
Wed, 13 Sep 2023 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
शहर के तुलसीसदन हादीहाल में शादी विवाह के साथ ही बड़ा आयोजन करने वाले लोगों को अब 30 हजार रुपये बतौर किराया देना होगा। अभी तक किराया 25 हजार रुपये था।
नगर पालिका परिषद के सभागार में मंगलवार को चेयरमैन हरि प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी मिली। कुछ देर के लिए परिसर की बुकिंग कराने वालों को 14 के बजाय अब 15 हजार रुपये देने होंगे।
सदन में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट हैंडओवर करने की चर्चा के दौरान सदस्यों ने साफ कहा कि चूंकि हर माह उसके संचालन पर 25 लाख रुपये से अधिक खर्च आएगा। ऐसे में पहले उसके संचालन के लिए बजट मिले। तब उसे हैंडओवर किया जाए।
विज्ञापन
चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर प्रधानमंत्री व वैज्ञानिकों के प्रति आभार जताया गया। प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए हाइड्रोलिक वाहन को ठीक कराने की मंजूरी मिली। इसके अलावा खराब विक्टोरिया लाइट, पल्टन बाजार में एलईडी लाइट और शहर के बलीपुर व विवेक नगर में जलनिकासी के लिए नामा निर्माण पर सदस्यों ने सहमति जताई। बैठक का संचालन ईओ राम अचल कुरील ने किया।
इस मौके पर योगेश सिंह, धर्मशील शुक्ला, धीरज सिंह, हेमलता सिंह, फरहीन बानो, छाया श्रीवास्तव, शहनाज, कुमकुम केसरवानी, आशीष जायसवाल, निभा मौर्य, दीपक, मुफीज अहमद, कमला, सफाई निरीक्षक संतोष सिंह, लाल बहादुर, राजेश बिंद, प्रशांत सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
मेरी माटी मेरा देश की निकली रैली
नगर पालिका चेयरमैन हरि प्रताप सिंह मंगलवार की शाम पूरे केशवराय से मेरी माटी मेरा देश के तहत रैली निकाली। लोग अक्षत के रूप में चावल डाल रहे थे। जो शहीद उद्यान पहुंचकर समाप्त हुई।