फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ignorance of helmet

बिना हेलमेट के बाइक सवार को मिल रहा पेट्रोल

Sat, 29 Jun 2019 11:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
ignorance of helmet
भदरी हाउस स्थित इस्सार पम्प पर बगैर हेलमेट के बाइक में पेट्रोल भराते लोग। - फोटो : PRATAPGARH
हवा में जिला प्रशासन का आदेश, पंपों पर बिना हेलमेट धड़ल्ले से दिया जा रहा पेट्रोल
विज्ञापन

शासन ने बिना हेलमेट बाइक सवारों को पेट्रोल देने पर लगाई थी रोक
कहीं नहीं हो रहा आदेेश का पालन, अफसर मौन, कोई पूछने वाला भी नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बाइक व स्कूटी सवार लोगों को हेलमेट पहनने के बाद ही पंपों पर पेट्रोल दिए जाने का आदेश हवा में है। जिले के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के आने वाले बाइक सवारों को धड़ल्ले से पेट्रोल दिया जा रहा है। सेल्समैन बाइक सवार लोगों से हेलमेट के बारे में पूछना भी मुनासिब नहीं समझते। अफसरों ने भी इस मामले में चुप्पी साध रखी है। कहीं कोई चेकिंग या पूछताछ करने वाला नहीं है। अमर उजाला ने शनिवार को शहर के कुछ पेट्रोल पंपों का जायजा लिया। कहीं भी बाइक में पेट्रोल के लिए हेलमेट जरूरी होने जैसी बात नजर नहीं आई।
मुझे नहीं है आदेश की जानकारी
शहर के बाबागंज स्थित पेट्रोल पंप पर दोपहर करीब दो बजे टीम पहुंची। जहां बिना हेलमेट लगाकर आने वाले लोगों को सेल्समैन पेट्रोल दे रहा था। पूछने पर बताया कि आदेश के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। मालिक ने भी कोई निर्देश नहीं दिया है। जिसके चलते वह सभी की बाइकों में पेट्रोल दे रहे हैं।
विज्ञापन

किसी ने कभी रोका तक नहीं
शहर के बराछा स्थित शुक्ला पेट्रोल पंप पर दोपहर करीब 2 बजकर 11 मिनट पर बिना हेलमेट लगाकर लोग पेट्रोल भरा रहे थे। इस बीच पेट्रोल लेने वाले शैलेंद्र से हेलमेट लगाकर सफर करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट के पेट्रोल देने से आज तक किसी ने इनकार नहीं किया। जिसके चलते वह हेलमेट नहीं लगा रहे। उन्हें ऐसे किसी आदेश की जानकारी भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

का भैया फोटो छापेंगे क्या ?
दोपहर 2 बजकर 13 मिनट पर चिलबिला स्थित पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह के परिवार के पेट्रोलपंप पर भी बिना हेलमेट के लोगों को पेट्रोल दिया जा रहा था। कैमरा चलते ही सेल्समैन बोल पड़ा कि का भैया फोटो अखबार मा छापेंगे क्या। हम लोगन का आदेश के बारे मा कौनो जानकारी नाही है।
आदेश से अंजान रहा सेल्समैन
शहर के अजीत नगर स्थित मिश्रा पेट्रोलपंप पर दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर ग्राहकों को सेल्समैन बिना हेलमेट के पेट्रोल दे रहा था। शासन व डीएम के आदेश से सेल्समैन अंजान रहा। वह तस्वीर खींचने के दौरान भी मौन साधे रहा। आदेेश के बारे में पूछने पर भी कुछ न बता सका। उस समय मैनेजर भी पंप पर नहीं दिखे।
भइया मालिक ही बता पाएंगे
दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर अच्छे पेट्रोल पंप पर भी बिना हेलमेट वालों को पेट्रोल दिया जा रहा था। सेल्समैन बाइक व स्कूटी सवार लोगों से हेलमेट के बारे में कुछ नहीं पूछ रहे थे। तस्वीर खींचने के दौरान सेल्समैन ने कहा कि भइया मालिक ही कुछ बता पाएंगे। हमें कोई जानकारी नहीं है।
सब दे रहें बिना हेलमेट के पेट्रोल
बलीपुर स्थित जगवंती फ्यूल एजेंसी पर दोपहर 2 बजकर 32 मिनट पर लोगों को बिना हेलमेट के पेट्रोल दिया जा रहा था। पूछने पर बताया गया कि हमें आदेश नहीं मिला है। जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर लोगों को बिना हेलमेट के पेट्रोल दिया जा रहा है।
आदेश की नहीं है जानकारी
दोपहर 2 बजकर 36 मिनट पर कटरा रोड पर स्थित अलका पेट्रोलपंप पर भी बिना हेलमेट के पेट्रोल बाइकों में सेल्समैन दे रहे थे। ग्राहक शमीम ने बताया कि उन लोगों को हेलमेट के बिना पेट्रोल न मिलने की कोई जानकारी नहीं है। न तो पेट्रोलपंप पर कभी सेल्समैन ने चेक ही किया। ऐसे में वह लोग बिना हेलमेट के पेट्रोल लगातार ले रहे हैं।
यह आदेश कब आया, हमें नही मालूम
दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर राजापाल टंकी से आगे एस्सार पेट्रोल पंप पर टीम पहुंची। जहां लोगों को बिना हेलमेट बाइक व स्कूटी में पेट्रोल दिया जा रहा था। सेल्समैन राजेश सिंह ने कहा कि यह आदेश कब आया, हमें पता नहीं है। यह कहते हुए वह अपने काम में जुट गए।
मैनेजर साहब से बात करें, वही बता पाएंगे
मीराभवन स्थित पेट्रोल पंप पर दोपहर 2 बजकर 48 मिनट पर बिना हेलमेट के बाइक सवार लोगों को सेल्समैन पेट्रोल दे रहे थे। किसी से हेलमेट के बारे में कोई सवाल नहीं पूछा जा रहा था। सेल्समैन ने पूछने पर बताया कि उसे कोई जानकारी नहीं है। जब मैनेजर साहब आएंगे तो उन्हीं से पूछ लीजिएगा। वही कुछ बता पाएंगे। इसके बारे में उसे कुछ नहीं मालूम।
एक दूसरे की बता रहे जिम्मेदारी
सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान बिना हेलमेट पहुंचने वालों को पेट्रोल न देने का फरमान शासन और जिला प्रशासन ने दिया था। आदेश संचालकों को मिला या नहीं, यह तो वह ही जानें, लेकिन जिम्मेदार एक दूसरे को इसके लिए जवाबदेह ठहरा रहे थे। वैसे तो जिला पूर्ति अधिकारी की निगरानी में पेट्रोलपंप संचालित होते हैं लेकिन इस आदेश के लिए जिला पूर्ति अधिकारी अपने हाथ खड़े कर देते हैं। उनका कहना है कि बिना हेलमेट के बाइकों में पेट्रोलपंपों पर पेट्रोल न मिले, इसके लिए एआरटीओ को जिम्मेदारी मिली है। जबकि एआरटीओ प्रशासन सुशील मिश्र का कहना है कि पेट्रोलपंप पर बिना हेलमेट के पेट्रोल न देने का आदेश शासन व जिला प्रशासन ने दिया है। ऐसे में उसके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी विभाग की बनती है। उप संभागीय परिवहन विभाग पेट्रोलपंप पर कैसे कार्रवाई कर सकता है।

वर्जन-----
कंपनी की ओर से अभी तक ऐसा कोई आदेश नहीं मिला है। अब शासन या जिला प्रशासन की ओर से भी हेलमेट लगाकर आने वालों को ही पेट्रोल देने का भी कोई पत्र नहीं मिला है। यदि ऐसा आदेश मिलेगा तो पालन किया जाएगा।
देवव्रत मिश्र, प्रबंधक, जगवंती फ्यूल एजेंसी, बलीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed