फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   husbanf give tripple talaq to wife and left her

तीन तलाक देकर पत्नी को छोड़ा, मायके जाते ही रचाई दूसरी शादी

Wed, 21 Aug 2019 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
husbanf give tripple talaq to wife and left her
triple talaq
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भांट पट्टी गांव निवासी रजिया बानो इलाके में पहली मुस्लिम महिला हैं जिन्होंने तीन तलाक के मामले में अपने पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी के आदेश पर आसपुर देवसरा पुलिस ने रजिया बानो की तहरीर पर केस दर्ज किया है। मामले की जांच सैफाबाद चौकी प्रभारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

रजिया का आरोप है कि वर्ष 2011 में उसकी शादी एजाज निवासी तातो मुरैनी थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर के साथ हुई थी। पति ने बीते 2 अगस्त को तीन तलाक कहकर उससे किनारा कर लिया। वह तीन बच्चों के साथ मायके आ गई। उसके मायके पहुंचते ही पति ने दूसरी शादी भी रचा ली। पीड़िता ने इस मामले में आसपुर देवसरा पुलिस से फरियाद की थी, लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

प्रकरण जब एसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने आसपुर देवसरा पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी किया। आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष अनुपम शर्मा ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed