{"_id":"6546a8c7c52b00f247047f3d","slug":"husband-beats-married-woman-who-reached-in-laws-house-after-hearing-news-of-father-in-laws-death-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-6986-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ससुर की मौत की खबर सुन ससुराल पहुंची विवाहिता को पति ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ससुर की मौत की खबर सुन ससुराल पहुंची विवाहिता को पति ने पीटा
Sun, 05 Nov 2023 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 05 Nov 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
ससुर की मौत की जानकारी पर ससुराल पहुंची विवाहिता को पति व ससुरालवालों ने पीट कर घायल कर दिया। घायल महिला ने थाने पर तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के कंजा सराय गुलामी निवासी शीला देवी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसका पति नशे का आदी है।
उसकी प्रताड़ना से तंग आकर अपने बच्चों को लेकर वह अपने मायके फत्तूपुर में निवास कर रही थी। शनिवार को उसे पता चला कि उसके ससुर की मृत्यु हो गई है। इसके बाद वह अपनी ससुराल पहुंची तो पति समेत ससुरालवालों ने उसके साथ मारपीट की। घायल महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
छप्पर में आगजनी, एक पर रिपोर्ट दर्ज
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के हरि का पूरा निवासी अमरनाथ तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि रंजिश में उनके पड़ोसी ने पंपिंग सेट के छप्पर में आग लगा दी। जिससे छप्पर जलकर राख हो गया। पीड़ित ने आगजनी की घटना में गांव के ही विक्रम तिवारी को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आगजनी का मुकदमा दर्ज किया है।