{"_id":"686ac25af6fc05c52f04ee19","slug":"humidity-increased-due-to-lack-of-rain-people-are-drenched-in-sweat-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-143063-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बारिश नहीं होने से बढ़ी उमस, लोग पसीने से तरबतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बारिश नहीं होने से बढ़ी उमस, लोग पसीने से तरबतर
विज्ञापन
मानसून की बेरुखी के चलते बारिश न होने से गर्मी सताने लगी है। वहीं, जुलाई में अब तक महज पांच मिमी ही बारिश हुई है। आसमान में बादलों की मौजूदगी के बाद भी बारिश न होने से लोगों के पसीने छूट गए हैं। मौसम विभाग का अनुमान भी सटीक नहीं बैठ रहा है। हर दिन बारिश की उम्मीद लगाए लोगों को निराशा हाथ लग रही है।
रविवार को दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान में .2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज हुई है। रात का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि इस सप्ताह बारिश होने की संभावना है। गर्मी का असर जारी रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। सोमवार को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।