फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Holi Milan function poetry dhoom

होली मिलन समारोह में कविता की धूम

Sun, 15 Mar 2015 11:37 PM IST
Updated Sun, 15 Mar 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Holi Milan function poetry dhoom
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व संरक्षक रामचंद्र सिंह के शुकुलपुर स्थित आवास  पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान दयाशंकर शुक्ल के संयोजकत्व में कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

 
इस अवसर पर पदाधिकारियों ने एक दूसरे को होली की बधाई दी। साथ ही एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष राजकिशोर शुक्ल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.धर्मराज सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में डॉ. श्यामशंकर शुक्ल, रवि मिश्रा, गजेंद्र प्रताप सिंह, सुजान, सुनील प्रभाकर आदि कवियों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मनमोह लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व संरक्षक रामचंद्र सिंह ने कहा कि होली पर्व एकता का प्रतीक है।
विज्ञापन


हम लोगों को आपसी वैमनस्य मिटा कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करना चाहिए। मुख्य अतिथि डॉ. सिंह ने कहा कि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संघ के प्रति समर्पित होकर कार्य करें। जिससे इसकी अखंडता कायम रह सके। समारोह में लालता प्रसाद उपाध्याय, प्यारेलाल मिश्र, मनोकानिका उपाध्याय, रमाशंकर शुक्ल, केसी पांडेय, बृजेश शर्मा, अनिल सिंह, अशोक तिवारी, जगदीश नारायण मिश्रा, अखिलेश सिंह, सुरेंद्रनाथ मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed