फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   healthworker demonstration stop the transfer

तबादला रोकवाने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी दो घंटे कार्य बहिष्कार पर रहे हेल्थ वर्कर

Sun, 11 Jul 2021 12:19 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
healthworker demonstration stop the transfer
प्रतापगढ़। सरकार की तबादला नीति के विरोध में स्वास्थ्य कर्मचारियों और चिकित्सकों ने दूसरे दिन शनिवार को भी दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। इससे मेडिकल कॉलेज समेत जिले के अन्य अस्पतालों में आने वाले मरीजों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मचारी सरकार की तबादला नीति का विरोध कर रहे हैं। कोरोना काल में स्वास्थ्य कर्मचारियों के तबादले पर रोक लगाए जाने की मांग कर रहे हैं। शनिवार को दूसरे दिन भी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉक्टर मनोज खत्री की अगुवई में चिकित्सकों के साथ स्वास्थ्य कर्मचारी दो घंटे तक हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

इस दौरान डॉक्टर अनिल गुप्ता, विवेक त्रिपाठी, इम्तियाज, अनुज वर्मा, रमेश वर्मा, आशुतोष सिंह, डॉक्टर जेपी, फार्मासिस्ट एसवी शुक्ला, राकेश यादव, राजन, पीपी मिश्र, बब्लू, जेपी यादव, सुशीला, रेखा पांडेय सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं रानीगंज के चिकित्सक डॉक्टर पंकज मिश्र की अध्यक्षता में दो घंटे चिकित्सक हड़ताल पर रहे। लक्ष्मणपुर सीएचसी अधीक्षक रत्नेश की अध्यक्षता में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। इससे सुबह आठ से दस बजे तक ओपीडी में आने वाले मरीजों का इलाज नहीं किया गया। इससे दूरदराज से आए मरीजों को परेशान होना पड़ा। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि रविवार को लखनऊ में मीटिंग हैं। यदि मांग पूरी हो जाती हैं तो सोमवार से हड़ताल बंद कर दी जाएगी। मांग पूरी न होने पर 12 जुलाई से लखनऊ में धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed