फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Grave dug at the door of the accused to bury the dead body

Pratapgarh News: सब्जी विक्रेता का शव दफनाने के लिए आरोपी के दरवाजे पर खोदी कब्र

Tue, 13 Jun 2023 09:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 13 Jun 2023 09:25 PM IST
विज्ञापन
Grave dug at the door of the accused to bury the dead body
फोटो-11,12,13
विज्ञापन

50 लाख रुपये, नौकरी, आरोपी का घर ध्वस्त कराने जैसी मांगों पर आश्वासन के बाद माने परिजन
हत्या के 22 घंटे बाद गांव के दूसरे स्थान पर कराई जा सकी अंत्येष्टि
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जोगापुर में सब्जी विक्रेता अनिल साहू की हत्या से आक्रोशित घरवालों ने मंगलवार को आरोपियों के दरवाजे पर ही कब्र खोद डाली। वीडियो बनाने पर पुलिस से भी झड़प हुई। परिजनों ने 50 लाख रुपये की मदद, आश्रित को सरकारी नौकरी, शस्त्र लाइसेंस, आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलवाने जैसी कई मांगें रखीं, जिन्हें पूरा कराने का आश्वासन देने पर 22 घंटे बाद गांव के दूसरे स्थान पर अंत्येष्टि हो सकी।
नगर कोतवाली के कीना का पुरवा भंगवा निवासी अनिल साहू की हत्या रविवार देर रात हुई थी। अनिल को खाना खाते वक्त 50 मीटर दूर स्थित मोहल्ला जोगीपुर निवासी योगेश उर्फ पप्पू बुलाकर अपने घर ले गया था। वहीं अनिल को चाकू से गोद डाला गया। फिर, आरोपी फरार हो गए। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद करीब तीन बजे शव घर पहुंचते ही परिजन आक्रोशित हो उठे।
विज्ञापन

गुस्साए घरवालों ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलवाने, 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने, शस्त्र लाइसेंस, आवास और सरकारी नौकरी की मांग की। इस बीच, आरोपी के घरों की ओर बढ़ रहे लोगों को रोकने के दौरान पुलिस से झड़प भी हुई। परिजन नहीं रुके और कुछ देर बाद आरोपी के दरवाजे पर शव दफनाने के लिए कब्र खोदने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बवाल की जानकारी पर एसडीएम सदर शैलेंद्र कुमार वर्मा व सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता मौके पर पहुंचीं। मृतक के भतीजे अभिषेक ने मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की। आश्वासन के बाद भी लोग तत्काल कार्रवाई की मांग करते रहे। नगर पालिका अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे, तब जाकर 22 घंटे बाद गांव के दूसरे स्थल पर शव का अंतिम संस्कार कराया जा सका।

इनसेट------
हमार तौ सब कुछ उजड़ गवा बिटिया
मृतक की बूढ़ी मां से मिलकर सीओ करिश्मा गुप्ता ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया तो वह दहाड़ मारकर रो पड़ीं। बोलीं, हमार तौ सब कुछ उजड़ गवा बिटिया। हमका इंसाफ चाही। ऐनके घरौ गिरावा जाय। पत्नी को भी सीओ ने समझाया। मृतक की बिटिया काजल ने एसडीएम से आशंका जताई कि यदि प्रशासन कार्रवाई नहीं करता तो आरोपी हम लोगों के साथ कुछ भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed