फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Girlfriend abducts lover's niece after refusing to marry

युवक शादी से मुकरा तो प्रेमिका ने किया मासूम भांजी का अपहरणअपहरण से मचा हड़कंप

Wed, 09 Sep 2020 01:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend abducts lover's niece after refusing to marry
पट्टी। शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने प्रेमी की सात साल की भांजी को अगवा कर लिया। आसपुर देवसरा इलाके के बरचौली गांव में अपहरण की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी युवती के साथ बच्ची को बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवती के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के बरचौली गांव निवासी सदानंद पुत्र श्यामजी चौरसिया प्रतापगढ़ में आईटीआई की पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान उसका एक युवती से प्रेम संबंध हो गया। वह युवक के घर भी आने-जाने लगी। युवती ने सदानंद पर शादी करने का दबाव डाला तो उसने इनकार कर दिया। बाद में सदानंद पंजाब चला गया। इससे नाराज युवती ने सदानंद की सात साल की भांजी आभा को सोमवार को उसके घर से अगवा कर लिया। रात में नानी शकुंतला के पास सो रही आभा को चारपाई से उठाकर वह ले गई। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना आसपुर देवसरा पुलिस को दी गई। इस बीच प्रेमिका रानीगंज थाना क्षेत्र के देवगढ़ कमासिन गांव निवासी सरिता सरोज ने सदानंद के परिजनों को फोनकर बालिका का अपहरण किए जाने की जानकारी देते हुए शादी करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। सर्विलांस के जरिए उसकी लोकेशन पता करने के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी युवती के खिलाफ पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed