फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   For the attention of Rae Bareli: Car collides with army vehicle, lab incharge killed, wife injured

Accident In Pratapgarh : सेना के वाहन से टकराई कार, लैब इंचार्ज की मौत, पत्नी घायल

Sun, 06 Oct 2024 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Oct 2024 11:54 PM IST
सार

रायबरेली के सर्वोदय नगर 389/ बी निवासी 38 वर्षीय शरद मिश्रा फिरोज गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी रायबरेली में लैब इंचार्ज के पद पर कार्यरत थे। रविवार की सुबह पत्नी डाॅ. गुंजन मिश्रा के साथ अपनी कार से प्रयागराज की तरफ जा रहे थे

विज्ञापन
For the attention of Rae Bareli: Car collides with army vehicle, lab incharge killed, wife injured
सड़क दुर्घटना - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रायबरेली से प्रयागराज जा रहे दंपती की कार सेना के वाहन से टकरा गई। कार सवार पति की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा रविवार को प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर हथिगवां थाना क्षेत्र के सुआनारी गांव के करीब हुआ।
विज्ञापन


रायबरेली के सर्वोदय नगर 389/ बी निवासी 38 वर्षीय शरद मिश्रा फिरोज गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी रायबरेली में लैब इंचार्ज के पद पर कार्यरत थे। रविवार की सुबह पत्नी डाॅ. गुंजन मिश्रा के साथ अपनी कार से प्रयागराज की तरफ जा रहे थे। करीब 10 बजे प्रयागराज- लखनऊ हाईवे पर हथिगवां थाना क्षेत्र के सुआनारी के पास कार सामने से आ रही सेना के वाहन से टकरा गई।
विज्ञापन


इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व प्रमुख बबलू सिंह ने आसपास के लोगों की मदद से कार सवार घायल दंपती को बाहर निकाला। घायल दंपती को उपचार के लिए सीएचसी कुंडा भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने शरद मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। जबकि उनकी पत्नी डाॅ. गुंजन की हालत गंभीर देख प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर इंस्पेक्टर नंदलाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद मृतक के परिजन पहुंचे। मृतक के एक बेटा व एक बेटी हैं। मृतक शरद की घायल पत्नी डॉ गुंजन रायबरेली में ही प्राइवेट प्रैक्टिस करती हैं। उधर मामले में मृतक के बहनोई हरिओम त्रिपाठी ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed