फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   foce flag march

अफसरों के साथ अर्धसैनिक बलों ने किया पैदल मार्च

Thu, 05 Jan 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 Jan 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
अफसरों के साथ अर्धसैनिक बलों ने कस्बे में फ्लैग मार्च किया। लोगों निडर होकर मतदान प्रकिया में हिस्सा लेने की बात कही गई। आचार संहिता लागू होने के बाद से चुनाव संपन्न होने तक इलाके के अराजकतत्वों पर कड़ी निगरानी रखने और कार्रवाई करने का निर्देश पुलिस को दिया गया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह व पुलिस अधीक्षक चार्ज लेने के तुरंत बाद रोहन पी कनय पुलिस व अर्धसैनिक बलों को साथ लेकर गुरुवार को दोपहर अचानक लालगंज कस्बे में आ धमके। लाव-लश्कर के साथ डीएम व एसपी ने समूचे कस्बे में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान जिन लग्जरी गाडिय़ों पर पार्टियों के झंडे लगे मिले उनको रोक कर कड़ी चेतावनी देते हुए उतरवा दिया गया। भारी तादात में अर्धसैनिक बलों व अफसरों को देखकर हूटर व झंडे लगे वाहनों के चालकों ने रास्ता बदल दिया। फ्लैग मार्च के दौरान कस्बेवासियों व राहगीरों को भरोसा दिलाते हुए माइक से कहा गया कि प्रशासन निष्पक्ष चुनाव व आचार संहिता का पालन किसी भी कीमत पर कराएगा। लाव लश्कर के साथ अफसर तहसील मुख्यालय पहुंचे और निर्वाचन प्रक्रिया का जायजा लिया।
विज्ञापन


यहां डीएम ने स्थानीय पुलिस-प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि कहीं भी आचार संहिता का उलंघन हुआ तो कार्रवाई होगी। तहसील प्रशासन का दो टूक निर्देश दिया गया कि चुनाव प्रक्रिया में खलल डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए और अराजक तत्वों का चिन्हित कर उनको पाबंद किया जाए। इस मौके पर सीडीओ महेंद्र बहादुर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नीरज पांडेय, सीओ वीआर प्रेमी, रामलोचन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed