{"_id":"64988368867862eea309fa4d","slug":"five-lakhs-looted-from-wood-traders-of-haryana-complaint-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-795-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: हरियाणा के लकड़ी कारोबारियों से हड़पे पांच लाख,शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: हरियाणा के लकड़ी कारोबारियों से हड़पे पांच लाख,शिकायत
Sun, 25 Jun 2023 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के लकड़ी कारोबारियों से हड़पे पांच लाख, शिकायत
रानीगंज। इलाके के एक शातिर ने सफेदा की लकड़ी भेजने के नाम पर दो कारोबारियों के रुपये हड़प लिए। दो माह पूर्व पहले भी आरोपी ने एक व्यापारी का पांच लाख रुपये हड़प लिए थे।
हरियाणा प्रांत के सोनीपत के दिलीप राणा और यमुना नगर के बलदेव लकड़ी कारोबारी हैं। 16 जून को फोन से रानीगंज के चकसारा निवासी लकड़ी विक्रेता से सफेदा लकड़ी की चार गाड़ियों का सौदा किया था। सौदा तय होने पर विक्रेता ने दोनों कारोबारियों से अपने एक रिश्तेदार के खाते में 10 लाख 48 हजार रुपये मंगा लिए। पांच दिनों तक लकड़ी न पहुंचने पर दोनों कारोबारियों ने रानीगंज पुलिस से शिकायत की। दो माह पहले भी हरियाणा प्रांत के यमुना नगर के विजय कुमार इसी विक्रेता के हाथों पांच लाख रुपए गंवा चुके हैं। शिकायत के बाद भी पुलिस ने अभी तक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नही किया है। एसओ सर्वेश सिंह ने बताया कि पुलिस उसके नंबर को ट्रेस कर रही है। जिस खाते में रुपये मंगाए गए हैं। उसकी भी तलाश की जा रही है। संवाद
पड़ोसी ने महिला को पीटा
पृथ्वीगंज बाजार। पट्टी कोतवाली के रामकोला निवासी मनीषा सिंह को शनिवार की सुबह पड़ोसी और उसके बेटे ने पीट कर घायल दिया। ग्रामीणों के बीच बचाव पर उसकी जान बच सकी। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोसी ने उसके पति की संपत्ति को हड़प लिया है। विरोध करने पर पिटाई की। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। संवाद