{"_id":"60eef7d68ebc3ec25319cfc7","slug":"firing-and-bombing-in-broad-daylight-in-dandupur-three-youths-were-shot-bombs-and-kiosks-recovered-from-the-spot-pratapgarh-news-ald31083237","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ में दिनदहाड़े फायरिंग और बमबाजी, तीन युवकों को लगी गोली, मौके से बम व खोखे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ में दिनदहाड़े फायरिंग और बमबाजी, तीन युवकों को लगी गोली, मौके से बम व खोखे बरामद
Wed, 14 Jul 2021 10:37 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:37 PM IST
सार
वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर दांदूपुर स्थित पेट्रोलपंप के करीब बुधवार को दो पक्षों में रंजिश को लेकर फायरिंग और बमबाजी होने लगी। फायरिंग के दौरान छर्रे लगने से तीन युवक घायल हो गए।
विज्ञापन
विस्तार
वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर दांदूपुर स्थित पेट्रोलपंप के करीब बुधवार को दो पक्षों में रंजिश को लेकर फायरिंग और बमबाजी होने लगी। फायरिंग के दौरान छर्रे लगने से तीन युवक घायल हो गए। घटना के दौरान हाईवे पर आवागमन ठप हो ग या। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मौके से खोखे व देसी बम बरामद किए। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
रानीगंज थाना क्षेत्र के दांदूपुर गांव निवासी श्याद अली व जीशान बुधवार दोपहर हाईवे पर स्थित महालक्ष्मी पेट्रोलपंप के पास बैठे हुए थे। पुलिस के अनुसार, तभी रामगढ़ निवासी शुभम मिश्रा, बच्चू मिश्रा अपने चाचा आनंद मिश्रा और पांच साथियों के साथ चार बाइक से वहां पहुंचे। रुकते ही इन लोगों ने पेट्रोलपंप के पास बैठे श्याद अली और जीशान पर बमबाजी करते हुए फायर झोंक दिया। अचानक हुए हमले के बाद वहां भगदड़ मच गई। फायरिंग के दौरान श्याद अली, जीशान व मुस्तकीम को छर्रे लग गए। चर्चा है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने भी फायरिंग की।
मौके पर करीब आठ राउंड फायरिंग व तीन बम धमाके हुए। इसके बाद हमलावर वहां से भाग निकले। घटना के चलते हाईवे पर करीब पंद्रह मिनट तक वाहनों का आवागमन ठप रहा। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायल श्याद अली, जीशान व मुस्तकीम को सीएचसी भेजा। मौके से एक देसी बम व खोखे बरामद हुए।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच तीन दिन पहले दांदूपुर के रहने वाले राजनारायण दुबे के घर निमंत्रण में शामिल होने के दौरान विवाद हो गया था। उस दिन बभनमई के रहने वाले आनंद मिश्रा व मुन्ना ओझा से श्याद अली पक्ष के लोगों के बीच मारपीट हो गई थी। जिसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
भागने के दौरान लगी गोली, फायरिंग से खौफ
पेट्रोलपंप के पास बैठे श्याद अली व जीशान फायरिंग के दौरान जान बचाकर भागने लगे। वे दोनों दीवार फांद रहे थे। तभी उनके पैर व हाथ में छर्रे लग गए। महिलाएं उन्हें बचाने के लिए आगे आ गईं। करीब आठ राउंड फायरिंग के चलते इलाके में सनसनी फैल गई।
थाने के सामने से हमलावर लगाते रहे चक्कर, फुटेज खंगालती रही पुलिस
रानीगंज थाना क्षेत्र के दांदूपुर स्थित पेट्रोलपंप के पास बुधवार दोपहर हुई घटना के बाद हड़कंप मचा रहा। लोगों के अनुसार, हमला करने वाले आरोपी थाने के सामने चक्कर लगाते रहे, मगर पुलिस उन्हें टोकने में नाकाम रही। घटना के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगालती रही।