फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Salaries of 11 officers withheld; directive issued to suspend two *lekhpals*.

Pratapgarh News: 11 अफसरों का रोका वेतन, दो लेखपालों को निलंबित करने का निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Salaries of 11 officers withheld; directive issued to suspend two *lekhpals*.
कुंडा में जन सुनवाई में फरियादियों की समस्या सुनते मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम- सूचना विभाग
संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को कुंडा तहसील पहुंचे मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने लापरवाही बरतने, गैरहाजिर रहने समेत अन्य लापरवाही बरतने पर 18 अफसरों पर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

इस दौरान अनुपस्थित चल रहे दो लेखपालों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई व 11 विभागीय अधिकारियों का वेतन रोकने व लंबित पाए गए वादों पर दो तहसीलदारों के वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


कुंडा तहसील के सभागार में सुबह करीब सवा दस बजे मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम तहसील पहुंचे। जनसुनवाई के दौरान दो लेखपाल अनुपस्थित पाए गए। बताया गया कि लेखपालों व अधिवक्ताओं के मध्य हाल ही में हुए विवाद के कारण लेखपाल सुनवाई कक्ष में नहीं जा रहे हैं। मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपालों की अनुपस्थिति का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी कुंडा को लेखपाल एसोसिएशन के महामंत्री एवं मंत्री के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
मंडलायुक्त ने अनुपस्थित पाए गए 11 विभागीय अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने जुलाई व अगस्त में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवसों से संबंधित निस्तारण रजिस्टरों का भी अवलोकन किया। इसमें अनियमितता पाई गई। रजिस्टर के रखरखाव में लापरवाही पर संबंधित माल बाबू के विरुद्ध एडवर्स इंट्री व विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान 90 दिनों से अधिक पुराने 1,000 से अधिक वाद लंबित पाए गए। लंबित वादों के संबंध में उपस्थित तहसीलदार, तहसीलदार न्यायिक व तीनों नायब तहसीलदारों ने संतोषजनक स्पष्टीकरण दिया। मंडलायुक्त ने सभी अफसरों को लंबित वादों की पेंडेंसी शून्य होने तक वेतन रोकने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने उपजिलाधिकारी कुंडा को चेतावनी दी। कहा कि तहसील दिवस से संबंधित सभी रजिस्टर तत्काल दुरुस्त कराए जाएं। प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। राजस्व वादों के निस्तारण में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
इन अधिकारियों के खिलाफ हुई कार्रवाई
एसडीएम कुंडा अजय कुमार ने बताया कि लेखपाल संघ के अध्यक्ष सतीश कुमार यादव, मंत्री लेखापाल संदीप मौर्या के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। माल बाबू सत्य प्रकाश के खिलाफ जांच बैठाई गई है।
एसडीएम के पेशकार से पूछताछ के निर्देश
रानीगंज। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को 183 शिकायतें आईं। इसमें से पांच शिकायतों का निस्तारण मौके पर हुआ। वहीं, फरियादी डीएम के इंतजार में सुबह से बैठे रहे। एसडीएम अनुराग सिंह, सीओ प्रशांत राज, बीडीओ संजय नारायण झा सुबह 10:30 से शिकायतें सुनने लगे।
दोपहर 12:45 बजे पर डीएम अभिषेक पांडेय और एएसपी अलोक कुमार पहुंचे। सरायरतऊ गांव के मो. यूसुफ ने डीएम से शिकायत कि 2018 में दायर बंटवारा के मुकदमे को 2024 में एसडीएम कोर्ट की ओर से खारिज कर दिया गया। फिर भी पेशकार ने प्रश्नोत्तरी जारी कर तारीख दे दी। डीएम ने फतनपुर एसओ को पेशकार को हिरासत में लेकर पूछताछ करने का निर्देश दिया।

पांच शिकायतों का निस्तारण

पट्टी। तहसील पट्टी में सीआरओ अजय कुमार तिवारी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। 172 शिकायतों में पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष को निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों के पास भेज दिया गया। वहीं, सदर तहसील में एसडीएम अनुष्का शर्मा ने 150 में से 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed