फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Hostel superintendent accused of indecency, student in depression

Pratapgarh News: छात्रावास अधीक्षक पर अभद्रता का आरोप, अवसाद में छात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hostel superintendent accused of indecency, student in depression
जवाहर नवोदय विद्यालय नारायणपुर की छात्रावास की महिला अधीक्षक पर छात्राओं से अभद्रता का आरोप लगा है। आरोप है कि अधीक्षक के व्यवहार से एक छात्रा अवसाद में चली गई। उसे चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। पीड़ित छात्रा ने शुक्रवार को प्रधानाचार्य से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन


आवासीय विद्यालय में छात्राएं पठन-पाठन करती हैं। छात्राओं का आरोप है कि संविदा पर तैनात अधीक्षक अभद्र व्यवहार करती हैं। विरोध करने पर फेल करने की धमकी देती हैं।
विज्ञापन

कक्षा छठवीं की एक छात्रा का आरोप है कि महिला अधीक्षक की हरकत से वह अवसाद में आ गई। कई छात्राएं विद्यालय छोड़ने को मजबूर हैं। अभिभावकों को भी इसकी जानकारी दी गई। अभिभावकों ने समस्या के बारे में प्रधानाचार्य को अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा नौवीं की छात्रा ने बताया कि अधीक्षक की हरकत से छात्राओं की परेशानी बढ़ गई है। शिकायत के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। सभी छात्राओं को फेल करने की धमकी दी जाती है।
प्रधानाचार्य लाल सिंह ने बताया कि छात्राओं की ओर से शिकायत मिली है। महिला अधीक्षक को बुलाकर समझाया गया है। वहीं, अधीक्षक का कहना है कि उन्होंने किसी भी छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार या फेल करने की धमकी नहीं दी। मुझपर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद है।

डीएम से लगाई गुहार
छात्राओं ने बताया कि डीएम से न्याय की गुहार लगाई है। मामले की जांच कराए जाने की भी मांग की है। अभिभावकों का आरोप है कि अधीक्षक का आवास विद्यालय के पास है। उन्हें एक वर्ष के शैक्षणिक सत्र के लिए संविदा पर नौकरी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed