फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Firecracker burst outside BJP leader's showroom, case filed against two including businessman

Pratapgarh News: भाजपा नेता के शोरूम के बाहर फूटा था पटाखा, व्यापारी समेत दो पर मुकदमा

Tue, 31 Oct 2023 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 31 Oct 2023 09:52 PM IST
विज्ञापन
Firecracker burst outside BJP leader's showroom, case filed against two including businessman
भाजपा नेता सुनील गोयल की फर्नीचर के शोरूम के बाहर बम नहीं, पटाखा फोड़ा गया था। मंगलवार को जांच के बाद पुलिस ने एक्स पर यह जानकारी पोस्ट की।मामले में शहर के व्यापारी समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शहर के भदरी हाउस निवासी सुनील गोयल का चौक-कचहरी मार्ग पर फर्नीचर का शोरूम है। सोमवार की देर शाम अज्ञात लोगों ने दुकान के बाहर लगे गेट के पास विस्फोट हुआ था। माना जा रहा था कि शरारती तत्वों ने बम फेंका था। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट के साथ कोतवाली पुलिस छानबीन की तो पटाखा सामने आया।
विज्ञापन

मामले में भाजपा नेता के शोरूम का कारोबार देखने वाले भतीजे विवेक अग्रवाल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके चाचा का भूमि विवाद श्यामलाल खंडेलवाल व अनिल कुमार विश्वकर्मा आदि से चल रहा है। आशंका है कि विस्फोटक हमला भूमि विवाद को लेकर ही कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर कारोबारी श्यामलाल खंडेलवाल व अनिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि भाजपा नेता की दुकान के बाहर पटाखा फोड़ने वाले शरारती तत्वों की खोजबीन की जा रही है। पुलिस की ओर से घटना को लेकर एक्स पर पोस्ट भी किया गया है।

------
सीएम को भेजा पत्र, एसटीएफ से कराएं जांच
भाजपा नेता सुनील गोयल ने सोमवार को हुई घटना की जांच एसटीएफ से कराकर कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। आरोप लगाया कि उनके शोरूम के बाहर सोची समझी साजिश के तहत हमला कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed