फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fight in Payal's dispute, wife died, husband serious

Pratapgarh News: संपादित<bha>--</bha>पायल के विवाद में मारपीट, पत्नी की मौत, पति गंभीर

Sun, 30 Jul 2023 09:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 30 Jul 2023 09:08 PM IST
विज्ञापन
Fight in Payal's dispute, wife died, husband serious
शादी कराने वाले पक्ष ने पति को जमकर पीटा, हालत गंभीर देख प्रयागराज रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुंडा। पायल बनवाने के विवाद में पति ने पत्नी को बेरहमी से लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला। शोर शराबा सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने पति को भी जमकर पीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।
कुंडा कोतवाली के विदासिन निवासी विमलेश पटेल (35) की शादी दो बरस पहले संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के गोपालपुर मालाधर छत्ता गांव की विनीता पटेल (28) से हुई थी। शादी के बाद बेटी सुहानी पैदा हुई। रविवार की शाम उनके बीच पायल बनवाने को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हुई। ग्रामीणों के अनुसार विमलेश ने लाठी-डंडे से विनीता को जमकर पीरा।
विज्ञापन

सिर में चोट लगने से वह बेहोश होकर गिर पड़ी। तभी वहां शादी कराने वाले गांव के ही अगुआ दीपक पटेल अपने परिवार के लोगों के साथ पहुंचे। विनीता को बेहोश हालत में देखकर उन लोगों ने विमलेश को लाठी डंडे से जमकर पीटा। इससे वह भी अधमरा होकर गिर पड़ा। गांव के लोगों के बीच-बचाव करने पर आरोपी पीछे हटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद विमलेश के पिता राम बहादुर पटेल, बेटे और बहू को इलाज के लिए एंबुलेंस से सीएचसी कुंडा लाए। जहां डाक्टरों ने विनीता को मृत घोषित कर दिया। वहीं विमलेश की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर कुंडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
मृतका के भतीजे नीरज का आरोप है कि फूफा विमलेश उसकी बुआ को अक्सर मारते पीटते थे। लाठी डंडे से हमला कर उन्होंने उसकी हत्या कर दी। वहीं विमलेश के परिवार वालों का कहना था कि अगुवा दीपक व उसके परिवार के लोगों की पिटाई से विनीता की मौत हुई है। कुंडा कोतवाली के क्राइम प्रभारी संजय सिंह ने बताया, दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। जांच चल रही है। शादी कराने वाले घर से फरार है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

------
महिला प्रकोष्ठ में समझौते के बाद हुई थी विदाई
पुलिस के अनुसार शादी के बाद से ही दोनों के बीच तकरार होती रहती थी। विवाद की वजह से विनीता के परिजनों ने महिला प्रकोष्ठ में शिकायत की थी। वहां कई दिनों तक चली पंचायत के बाद उनके बीच समझौता हुआ था। इसके बाद विनीता की विदाई ससुराल हुई थी।
-----
मासूम सुहानी का कौन बनेगा सहारा
विनीता की मौत के बाद अब उसकी मासूम बेटी सुहानी का सहारा कौन बनेगा। घटना के बाद पहुंचे मायके वाले सुहानी को लेकर चिंतित नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed