फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Failure in data feeding, ban on salary payment of BSA

Pratapgarh News: डाटा फीडिंग में फेल बीएसए के वेतन भुगतान पर लगी रोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 02:46 AM IST
विज्ञापन
Failure in data feeding, ban on salary payment of BSA
डाटा फीडिंग में फेल बीएसए के वेतन भुगतान पर लगी रोक
विज्ञापन


प्रतापगढ़। डाटा फीडिंग में फिसड्डी साबित होने पर स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने बीएसए के वेतन भुगतान पर रोक लगा दिया है। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर अविलंब डाटा फीडिंग कराने को कहा है।


स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद ने जिले के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का डाटा ऑनलाइन फीड कराने का निर्देश दिया है। मगर बीएसए के दस दिन के अवकाश पर होने के कारण विभाग ने खंड शिक्षा अधिकारियों ने इस दिशा में कोई पहल ही नहीं की। इससे डाटा फीडिंग का कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है। इससे नाराज स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद ने बीएसए भूपेंद्र सिंह के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। शादी से वापस लौटने के बाद जब उन्हें आदेश की जानकारी हुई तो खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी करके अविलंब डाटा फीडिंग कराने को कहा है। वित्त एवं लेखाधिकारी रमेश सिंह ने बताया कि मुझे जानकारी तो नहीं है, मगर अभी फरवरी माह के वेतन के लिए आयकर आगणन नहीं दिया गया है। इससे वेतन का भुगतान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed