फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   facebook

शादी करने के प्रयास में पकड़े गए ‘फेसबुक फ्रेंड’

Fri, 12 Dec 2014 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़ Updated Fri, 12 Dec 2014 11:24 PM IST
विज्ञापन
 बुलंदशहर में पढ़ाई करने वाला रानीगंज इलाके का युवक अपनी ‘फेसबुक फ्रैंड’ को भगा लाया। वह उससे रजिस्ट्रार के सामने शादी करने के लिए पहुंचा था लेकिन पुलिस दोनाें को पकड़कर कोतवाली उठा ले गई। बाद में उसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। युवक रानीगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह बुलंदशहर में रहकर नौकरी करने के साथ ही बीएससी की पढ़ाई भी कर रहा था। फेसबुक पर वहीं की एक युवती से दोस्ती हुई और दोनों वहां से भाग निकले।
विज्ञापन


 शुक्रवार को दोनाें सदर तहसील में रजिस्ट्रार के सामने शादी करने पहुंचे। इस बीच किसी ने नगर कोतवाली में सूचना दे दी कि एक युवक बुलंद शहर से युवती भगाकर लाया है। वह उससे शादी करना चाहता है। कोतवाली में मौजूद महिला एसआई कांती चौहान दोनों को पकड़कर कोतवाली ले गईं। वहां दोनाें ने खुद को बालिग बताया। पूछताछ के बाद दोनाें को छोड़ दिया गया। वे घर चले गए, लेकिन शादी नहीं कर सके। शहर कोतवाल बलिराम मिश्र ने बताया कि दोनाें बालिग हैं। युवती एमए में पढ़ती है। भगाकर शादी करने की सूचना पर उन्हें कोतवाली लाया गया था। पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed