{"_id":"63a1f62fceec9010ea4620ff","slug":"facebook-fell-in-love-teenager-absconded-with-35-year-old-woman-pratapgarh-news-ald348721441","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: फेसबुक से हुआ प्यार, किशोर 35 साल की महिला संग फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: फेसबुक से हुआ प्यार, किशोर 35 साल की महिला संग फरार
विज्ञापन
फेसबुक पर लगातार चैटिंग से प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि 17 साल का किशोर अपने से दोगुने उम्र की विवाहिता को लेकर फरार हो गया। खोजबीन के बाद परेशान परिजनों की शिकायत पर पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज विवाहिता को बाराबंकी से किशोर के ठिकाने से बरामद कर लिया। हालांकि पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।।
कुंडा कोतवाली की एक 35 वर्षीय महिला फेसबुक पर सक्रिय रहती हैं। इस बीच उसकी दोस्ती बाराबंकी के रहने वाले एक सत्रह साल के किशोर से हो गई। करीब साल भर से लगातार दोनों एक-दूसरे से चैट करते रहे। फिर फेसबुक पर हुई दोस्ती धीरे-धीरे मोहब्बत में बदल गई।
पुलिस के अनुसार, गत दिनों महिला ने किशोर को चुपके से कुंडा बुलाया। परिजनों से चोरी महिला भी किशोर के साथ चली गई। अचानक महिला के गायब होने के बाद परिजन परेशान हो गए। कुछ दिनों तक खोजबीन के बाद ससुर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जब खोजबीन शुरू की तो कहानी परत-दर-परत खुलती चली गई। दोनों का लोकेशन पता करने के बाद पुलिस बाराबंकी जा धमकी।
विज्ञापन
पुलिस किशोर व महिला को मंगलवार को कोतवाली ले आई। पूछताछ करने व बयान दर्ज करने के बाद महिला को परिजनों के साथ भेज दिया। कुंडा कोतवाल ने बताया कि फेसबुक पर पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई। बाद में उनके बीच मोहब्बत हो गई। दोनों के लिए उम्र कोई मायने नहीं था। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।