फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Extortion of one crore rupees demanded from Saraf

Pratapgarh News: सराफ से मांगी एक करोड़ की रंगदारी

Mon, 04 Sep 2023 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 04 Sep 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Extortion of one crore rupees demanded from Saraf
सराफ से मांगी एक करोड़ की रंगदारी
विज्ञापन

पट्टी कस्बे की घटना, सराफ की मौखिक शिकायत पर हुई सक्रिय
पट्टी। मेन रोड निवासी एक सराफ से रविवार दोपहर बदमाश ने फोन कर एक करोड़ की रंगदारी मांगी। घटना की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले को खोज निकाला। पूछताछ के दौरान वह नशेड़ी निकला।
सराफ ने रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल को प्रकरण से अवगत कराते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई। सपा के आदेश पर पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले की तलाश में जुट गई। शाम को स्वाॅट और सर्विलांस टीम भी पट्टी पहुंच गई। जिस नंबर से रंगदारी मांगी गई थी, छानबीन के दौरान उसकी लोकेशन भाटी खुर्द गांव में मिली। पुलिस रंगदारी करने वाले आरोपी युवक को कोतवाली उठा लाई। उसे समय वह नशे में था।
विज्ञापन

कोतवाल नंदलाल सिंह ने बताया कि मामले में सराफ ने मौखिक शिकायत की है। लिखित शिकायत नहीं मिली है। रंगदारी मांगने वाले आरोपी युवक ने कुछ दिन पहले मोबाइल किसी से खरीदा था। प्रयुक्त मोबाइल किसी तीसरे व्यक्ति का है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
यू-ट्यूब पर देखता है लॉरेंस बिश्नोई की कहानी
सराफ से रंगदारी मांगने वाला युवक शातिर बदमाश लॉरेंस बिश्नोई से प्रभावित है पुलिस के अनुसार वह यू- ट्यूब पर उसकी कहानी देखता रहता है। उसके पास स्मार्ट फोन भी है, लेकिन उसने सराफ से रंगदारी गायब मोबाइल से ही मांगा पुलिस हर बिंदुओं पर गहराई से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed