{"_id":"61900454cbc751400272df2e","slug":"executive-engineer-suspended-in-connection-with-the-death-of-two-people-due-to-transformer-explosion-pratapgarh-news-ald32036236","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : ट्रांसफार्मर फटने से दो लोगों की मौत के मामले में अधिशासी अभियंता निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : ट्रांसफार्मर फटने से दो लोगों की मौत के मामले में अधिशासी अभियंता निलंबित
Sun, 14 Nov 2021 12:00 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar ujala
लालगंज ट्रामा सेंटर में लगा ट्रांसफार्मर फटने से इसके ऑयल की चपेट में आकर दो लोगों की मौत के मामले में बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बीते 20 अक्तूबर को हुई इस घटना में लालगंज खंड के अधिशाषी अभियंता एके सेठ को निलंबित कर दिया गया है। कई अन्य कर्मचारियों पर भी गाज गिर सकती है। इस कार्रवाई से बिजलीकर्मियों में हड़कंप मचा है।
बीस अक्तूबर को हुए हादसे में ट्रामा सेंटर में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए आए सूर्यभान और दीपक निर्मल ट्रांसफार्मर फटने के दौरान उसके ऑयल से गंभीर रूप से झुलस गए थे। इलाज के दौरान दोनों लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में गंभीर रूप से झुलसे तीन लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी और रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा मोना ने मामले की शिकायत शासन से करते हुए मामले की जांच और घायलों की मदद करने की मांग उठाई थी।
इसके बाद मंडल स्तर से आई टीम ने मौके पर जाकर घटना की जांच की थी। इसकी रिपोर्ट मिलने पर एमडी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम विद्याभूषण ने एक्सईएन एके सेठ को सस्पेंड कर दिया। अधीक्षण अभियंता प्रतापगढ़ सत्यपाल ने भी कार्रवाई की पुष्टि की है।