{"_id":"5e3721e18ebc3e4b0a7f424d","slug":"ex-mp-promised-for-bypass-road-construction-in-mangraura-block-pratapgarh-news-ald267377834","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द शुरू होगा बाईपास का कार्य: हरिवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द शुरू होगा बाईपास का कार्य: हरिवंश
विज्ञापन
पूर्व सांसद हरिवंश सिंह को ज्ञापन देते ब्रम्हदेव समाज के लोग।
- फोटो : PRATAPGARH
पूर्व सांसद ने कहा, केंद्रीय मंत्रियों से मिल रेलवे स्टेशन व बाईपास का काम कराएंगे पूरा
मंगरौरा के लाखीपुर गांव में 100 लाभार्थियों को वितरित की सोलर लाइट
ब्रह्मदेव समाज के पदाधिकारियों ने पूर्व सांसद को सौंपा ज्ञापन
प्रतापगढ़। मंगरौरा ब्लाक के लाखीपुर में शनिवार को पूर्व सांसद हरिवंश सिंह ने 100 लाभार्थियों को सोलर लाइट का वितरण किया। इस दौरान ब्रह्मदेव समाज के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री कृषि एवं किसान कल्याण को संबोधित ज्ञापन पूर्व सांसद हरिवंश सिंह को सौंपा। पदाधिकारियों ने जिले में कृषि विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान की स्थापना की मांग की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद हरिवंश सिंह ने कहा कि मेरे कार्यकाल के दौरान जो भी कार्य अधूरे रह गए हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। वह चाहे रेलवे स्टेशन का कार्य हो या फिर बाईपास का। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करके जल्द निर्माण शुरू कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ की जनता ने मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया था, उसे ब्याज सहित लौटाऊंगा। इसके पूर्व पट्टी क्षेत्र के मरियमपुर में अंबरीश यादव व मानव तन मंदिर के डा. आरके सिंह के यहां लोगों से मुलाकात की। इस अवसर पर राणा प्रताप सिंह, युवराज सिंह, नंदलाल पांडेय, दीपेंद्र, रामकरन पटेल, कार्तिकेय, राकेश मौर्य, मुन्ना सिंह, प्रवीण चतुर्वेदी, वंशकरन सिंह आदि मौजूद रहे।
उपचुनाव: प्रधान के नौ और बीडीसी सदस्य के एक पद के लिए मतदान आज
-ब्लाकों से रविवार को रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा चुनाव
प्रतापगढ़। जिले की 9 ग्राम पंचायतों में रिक्त प्रधान पद व एक ग्राम पंचायत में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए उपचुनाव में सोमवार को मतदान होगा। रविवार को ब्लाकों से बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
जिले की 9 ग्राम ग्राम पंचायतों में प्रधान व एक क्षेत्र पंचायत का पद खाली था। इनमें आसपुर देवसरा ब्लाक के उमापुर व रामपपुर ववरिहा, बाबा बेलखरनाथ धाम के परमीपट्टी, बाबागंज के सलेमपुर, रामपुर संग्रामगढ़ ब्लाक के नरायनपुर, लालगंज के खजुरी, संडवाचंद्रिका के गोबरी व सांगीपुर के उमरार में ग्राम प्रधान व लालगंज के सलेमभदारी ग्राम पंचायत में बीडीसी सदस्य के पद के लिए सोमवार को मतदान होगा। रविवार को ब्लाकों से इन ग्राम पंचायतों में उपचुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टिया रवाना हुईं।