{"_id":"589dfa654f1c1b2b623783db","slug":"every-hour-update-the-elcetion-buliten","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो-दो घंटे पर मतदान का देना होगा हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो-दो घंटे पर मतदान का देना होगा हिसाब
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Fri, 10 Feb 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
up election
- फोटो : लाल सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिसंवेदशील जिले में शामिल बेल्हा पर मतदान के दिन चुनाव आयोग पल-पल पर नजर रखेगा। चुनाव आयोग ने सभी पीठासीन अधिकारियों से प्रत्येक दो-दो घंटे पर मतदान का प्रतिशत मैसेज करने को कहा है। इसकी जिम्मेदारी पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी प्रथम को सौंपी गई है।
बेल्हा के चुनावी समर पर चुनाव आयोग की नजरें टिकी हुई हैं। जिले के 290 बूथों पर लगने वाले सीसीटीवी कैमरे से चुनाव आयोग दिल्ली में बैठकर बूथों की हकीकत देखेगा, तो अन्य बूथों पर पीठासीन अधिकारियों की आंख से अधिकारी देखेंगे। बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है कि नहीं, अगर मतदान हो रहा है तो अभी तक कितने मतदाताओं ने वोट डाला है। बूथों पर शांतिपूर्ण चुनाव हो रहा है कि नहीं, इसका आंकलन बूथों पर होने वाले मतदान प्रतिशत से होगा।
जिले के 2506 मतदान केंद्रों पर तैनात होने वाले पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारी प्रथम को प्रत्येक दो-दो घंटे पर कंट्रोलरुम मैसेज करने को कहा गया है। अगर पीठासीन अधिकारी मैसेज नहीं भेजेंगे, तो इसकी जिम्मेदारी सेक्टर प्रभारियों को निभानी होगी। कंट्रोलरुम में आने वाली सूचना चुनाव आयोग भेजी जाएगी। जिले के उन मतदेय स्थलों की मॉनीटरिंग चुनाव आयोग स्वयं करेगा, जहां सीसीटीवी कैमरा लग रहा है। जिला सहायक चुनाव अधिकारी एसपी बरनवाल ने बताया कि मतदान प्रतिशत इस बात का संकेत होगा कि मतदान शांतिपूर्वक हो रहा है।